फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cricket and volleyball competitions were organised under the drug de-addiction campaign.

Sirsa News: नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cricket and volleyball competitions were organised under the drug de-addiction campaign.
डबवाली।  गांव चौटाला में  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। पुलिस
डबवाली। गांव नुहियांवाली व गांव चौटाला में पुलिस की टीम ने नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन किया। यह अभियान एसपीओ जगरूप सिंह व एसपीओ तरसेम सिंह की अगुवाई में चलाया गया। एसपीओ जगरूप सिंह ने गांव नुहियांवाली में क्रिकेट व एसपीओ तरसेम सिंह ने गांव चौटाला में वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाईं। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन




पुलिस टीमों ने युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलों की ओर लाने के लिए उनका यह अभियान जारी रहेगा। नशा एक सामाजिक बुराई है इसको जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समाज का सहयोग बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन


नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा एक समस्या है जिसके समाधान के लिए शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed