फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CRDAV won the Kabaddi match.

Sirsa News: कबड्डी मैच में सीआरडीएवी ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
CRDAV won the Kabaddi match.
सिरसा। खेल प्रतियोगिता की शुरूआत करवाते हुए अ​धिकारी । प्रवक्ता
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद की ओर से वीरवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हाॅल में महिला इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 11 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहला मैच सीआरडीएवी ऐलनाबाद व एमएचडी ओढां के मध्य हुआ, जिसमें सीआरडीएवी ऐलनाबाद ने मैच जीता।
विज्ञापन


इस अवसर पर शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती को बनाए रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन


प्रो. गहलावत ने प्रतिभागी छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को और समृद्ध बना रही है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। सेक्रेटरी स्पोर्ट्स काउंसिल सविता ढांडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजक सचिव हंसराम कोच है।


इस प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों और विद्यार्थियों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन खेल परिषद की टीम ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर ईश्वर मलिक, डॉ. जगदीश भादू, डॉ. शमशेर कासनिया, डॉ. राजेश व महाविद्यालयों के टीम इंचार्ज मौजूद रहे।

सिरसा। खेल प्रतियोगिता की शुरूआत करवाते हुए अधिकारी । प्रवक्ता

सिरसा। खेल प्रतियोगिता की शुरूआत करवाते हुए अधिकारी । प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed