{"_id":"6329fe563f26847c940c46e4","slug":"cowboy-dies-due-to-speeding-car-collision-sirsa-news-hsr6424610162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से चरवाहे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से चरवाहे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागुढ़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के पास मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार एक कार गायों के झुंड में घुस गई। दुर्घटना में राजस्थान के एक चरवाहे और 2 गायों की मौत हो गई, जबकि 4-5 गाय घायल हो गईं। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान क्षेत्र के सूरतगढ़ निवासी रामकुमार, उसका रिश्तेदार साहब राम व एक अन्य व्यक्ति जाजम सिंह अपनी गायों को चराने के लिए क्षेत्र में आए हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार अलसुबह वे सिरसा से डबवाली की तरफ हाईवे पर गायों को ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने रामकुमार व गायों को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 44 वर्षीय रामकुमार को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस दुर्घटना में 2 गायों की मौत हो गई, जबकि 4-5 गाय घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बडागुढ़ा थाना के हेड कांस्टेबल सुखदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।