फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Couple accused of cheating Rs 65 lakh in the name of insurance policy arrested from Delhi

Sirsa News: बीमा पॉलिसी के नाम पर 65 लाख रुपये ठगने का आरोपी दंपती दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of cheating Rs 65 lakh in the name of insurance policy arrested from Delhi
सिरसा। वर्ष 2023 में सिरसा की महिला के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 65 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस कड़ी में मुख्य आरोपी दिल्ली निवासी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को साइबर क्राइम पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी आंबेडकर नगर, दिल्ली तथा तानिया पत्नी सुमित कुमार निवासी आंबेडकर नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी। साथ ही उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिरसा की एक महिला के साथ 23 सितंबर 2023 को बीमा पॉलिसी करवाने के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के साथ ही साइबर पुलिस की एक विशेष टीम मामले की जांच के लिए गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed