फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Counseling will be held on the remaining seats of graduates from today

स्नातक की बची सीटों पर आज से होगी काउंसलिंग, कॉलेज जारी करेगा सूची

Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Counseling will be held on the remaining seats of graduates from today
राजकीय महिला महाविद्यालय। फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
स्नातक कक्षाओं में दाखिला करने को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया कॉलेजों को सौंप दी है। जिले के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में बची शेष सीटों पर 29 अक्तूबर व 30 अक्तूबर को ओपन काउंसलिंग कर विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा वेब पोर्टल पर वेटिंग सूची को जारी कर दिया गया है। कॉलेज अब उस सूची के अनुसार ओपन काउंसलिंग करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी को कॉलेज आकर दाखिले को वेरिफाई करना होगा। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए फीस भरने का विकल्प ऑनलाइन ही रहेगा। ओपन काउंसलिंग में मिलने वाली सीट विद्यार्थी के लिए 24 घंटे यानी उसी दिन के लिए उपलब्ध रहेंगी। अगर विद्यार्थी उसी दिन फीस नहीं भरता तो अगले दिन उसे दोबारा फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षा को दो मेरिट सूचियां निकाली थी। जिसके बाद भी स्नातक कक्षाओं की सीटें खाली रह गई थी। जिसके चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए 16 से 26 अक्तूबर तक शेष सीटों पर दोबारा आवेदन करने का मौका दिया था। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। राजकीय महिला महाविद्यालय में 29 अक्तूबर को 2 बजे तक काउंसलिंग होगी व सूची 30 को जारी किया जाएगा वहीं नेशनल कॉलेज में 29 व 30 अक्तूबर को काउंसलिंग होगी व सूची 30 को जारी होगी।
विज्ञापन

यह है स्नातक कक्षाओं की रिक्त सीटों ब्योरा
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 66 सीटें व बीकॉम की 41 सीटें छात्राओं के लिए रिक्त है। वहीं नेशनल कॉलेज में बीए की 308 सीटें, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की 29 सीटें, बीएससी मेडिकल की 60 सीटें, बीएससी नॉन मेडिकल की 92 सीटें, बीकॉम की 53 सीटें, बीए इवनिंग की 230 सीटें रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचई के पोर्टल के माध्यम से ही होगी फिजिकल वेरिफिकेशन
कॉलेज स्तर पर होने वाली फिजिकल वेरिफिकेशन डीएचई के वेबपोर्टल पर ही होगी। कॉलेज एडमिशन टीम ही विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन नंबर को पोर्टल पर डालकर वेरिफाई करेगी। साथ ही विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच होंगे, जिसके बाद कॉलेज ही मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। फिजिकल काउंसलिंग में मिली सीट की फीस भरने की अवधि एक दिन की होगी। विद्यार्थी फीस नहीं भरता तो उसे अगली मेरिट लिस्ट में आने के लिए दोबारा फिजिकल काउंसलिंग करवानी होगी।
स्नातक दूसरे व तीसरे वर्ष की बढ़ी फीस अवधि
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की ऑनलाइन फीस भरने की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। अब स्नातक कक्षा के दूसरे वर्ष की फीस अवधि को 28 अक्तूबर से बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया गया है। वहीं तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 1 नवंबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे।

कोट्स
फिजिकल काउंसलिंग के लिए संबंधित सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटो प्रति का एक सेट लाना अनिवार्य है। विद्यार्थी को फीस भी उसी दिन भरनी होगी।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज सिरसा।
कोट्स
रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 29 अक्तूबर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी व प्रवेश सूची 30 अक्तूबर को 11 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दिए जाने के साथ महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी दर्शा दी जाएगी।
-डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed