फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corporation claims: The problem of power cuts in summer will be eliminated by 90%

निगम का दावा : गर्मी में बिजली कट की समस्या 90% तक होगी खत्म

Sun, 12 Jan 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation claims: The problem of power cuts in summer will be eliminated by 90%
शहर में लगाए गए ट्रांसफार्मर।
सिरसा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गर्मी के दिनों में लगने वाले कटों को रोकने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर की कॉलोनियों से लेकर बाजारों के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि बाजारों में कुछ जगहों पर बड़े ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने में दिक्कत आ रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने व्यापारियों से मांग की है कि वह उनका सहयोग करें, ताकि गर्मियों में व्यापारियों और लोगों को अघोषित बिजली कटों से राहत मिल सके। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में शहर का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री तक पहुंच गया था। एक सप्ताह तक तापमान 45 डिग्री से 50 डिग्री के बीच बना रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रतिदिन बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट पहुंच गई।
विज्ञापन


गर्मी में 15 दिनों तक नियमित रूप से 75 से 90 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत देखने को मिली। इस दौरान उन इलाकों का चयन किया, जिनमें सबसे ज्यादा लोड बढ़ा। इसी आधार पर सब स्टेशन से लोड डायवर्ट कर कम लोड वाले सब स्टेशन पर ट्रांसफर करने की योजना बनाई जो कि कारगर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में निगम ने इस वर्ष गर्मियों के लोड को देखते हुए सभी एरिया के टांसफार्मर की क्षमता दो गुना तक बढ़ाई जा रही है। जिससे गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने की दशा में कट न लगे और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

---

उपभोक्ता घरों को लोड करवाएं सही

अधिकारियों के अनुसार घरों में एसी के बढ़ रहे उपयोग से ट्रांसफार्मरों पर पीक टाइम में लोड बढ़ जाता है। जहां पर पहले 10 प्रतिशत आबादी के पास एसी देखने को मिलते थे, अब 70 प्रतिशत तक यह आंकड़ा पहुंच गया है। लोगों ने घरों में एसी तो लगवा लिए लेकिन कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वाया। यदि लोग मीटर का लोड सही करवाते रहे तो विभाग के पास लोड का सही आंकड़ा होगा और इसी के अनुरूप अगले पांच से 10 साल की योजना आसानी से बनाई जा सकेगी।

---

खंबे लगाने का चल रहा काम

अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में सभी पुराने और जर्जर बिजली के खंबों को बदला जा रहा है। शहर में 11 मीटर के खंबे लगाए जा रहे हैं। इससे लाइनों के ढीले होने या अन्य प्रकार की परेशानियां खत्म हो जाएगी। शहर में खंबे लगाने का काम लगातार चल रहा है। बाजारों में अधिकतर खंबे बदले जा चुके हैं। वहीं, ट्रांसफार्मर भी बदलने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि इस वर्ष गर्मियों में 90 प्रतिशत बिजली कट की परेशानी खत्म हो जाएगी।

---



शहर में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, सब स्टेशन का लोड डायवर्ट करने और बिजली के नए खंबे लगाने का कार्य जारी है। बड़े स्तर पर सर्दियों के मौसम में यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिससे गर्मियों में पड़ने वाले लोड को कंट्रोल किया जा सके। विभाग का लक्ष्य है कि इन गर्मियों में बिजली कटों से पूरी तरह से शहरवासियों को निजात मिले।


-आरके सभ्रवाल, अधीक्षक अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली निगम, सिरसा।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed