फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona weakened in the third wave, 3458 got infected, only 41 had to be admitted to the hospital

तीसरी लहर में कोरोना कमजोर, 3458 मिले संक्रमित, केवल 41 को करना पड़ा अस्पताल में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona weakened in the third wave, 3458 got infected, only 41 had to be admitted to the hospital
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बैठे मरीज - फोटो : Sirsa
सिरसा। महामारी की तीसरी लहर का कोरोना कमजोर रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया। अधिकतर संक्रमित घर पर ही रहकर ठीक हो गए और अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। इसे टीकाकरण का सकारात्मक असर कहें या कमजोर वायरस कि इस बार केवल 41 संक्रमितों को ही अस्पतालों में दाखिल होकर उपचार करवाने की जरूरत पड़ी। तीसरी लहर में अब तक 3458 लोग संक्रमित पाए गए है। हालांकि तीसरी लहर के दौरान अब तक 13 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण का फैलाव हालांकि अधिक तेजी से हुआ लेकिन अच्छी बात ये रही कि इस बार संक्रमित केवल तीन से चार दिनों में ही स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 2905 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के कारण इस बार लोगों के स्वास्थ्य पर भी अधिक असर देखने को नहीं मिला। करीब एक माह तक कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई। लेकिन इनमें से केवल 41 मरीज को ही अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब संक्रमित कम संख्या में मिल रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग को भी राहत की सांस मिली है। जिले में फिलहाल 440 सक्रिय केस हैं। वहीं 100 केस अनट्रेस हैं। राहत की बात यह रही कि तीसरी लहर में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों में से अस्पताल में दाखिल करवाने की नौबत नहीं आई। ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में ठीक हो गए।
विज्ञापन

जेल में मिले थे अधिक संक्रमित, अलग से किया दाखिल
कोरोन संक्रमण की चपेट में जेल के मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। शुरूआत में कैदियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इसके बाद इन मरीजों के लिए खेल स्टेडियम में बने हॉस्टल में रख उनका इलाज किया गया। इनमें से कई लोग दूसरे मरीजों के संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। लेकिन अब हॉस्टल में भी कम ही कैदी दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बात : नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड खत्म, सामान्य मरीजों को किया दाखिल
कोरोना संक्रमण कम होने के कारण अब अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था बदलनी शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल की दूूूूसरी मंजिल पर करीब डेढ़ माह पूर्व शुरू किए गए कोविड वार्ड को खत्म कर दिया गया है। इस वार्ड में सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर वार्ड बनाया गया था। अस्पताल में सामान्य मरीजों को भर्ती करने में जिला अस्पताल प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या कम हो गई है। कोविड वार्ड में फिलहाल 30 से अधिक बेड लगे हुए हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान तेजी से लोग इसकी चपेट में आए थे। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। संक्रमित मिलने वालों में से केवल 30 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी थी। इस बार कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी कम रहा है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
कोरोना से 2 संक्रमितों की मौत, 74 नए मामले मिले
सिरसा। कोरोना संक्रमण से जिले में पिछले दो दिनों से लगातार मौतें हो रही है। शुक्रवार को कोरोना कारण दो संक्रमितों की और मौत हो गई। इनमें एक 21 वर्षीय युवती और 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। पीपली निवासी 21 वर्षीय युवती और तख्तमल निवासी 53 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित युवती का अग्रोहा में उपचार चल रहा था। वहीं बुजुर्ग चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 74 मामले सामने आए हैं। वहीं अब जिले में कोरोना संक्रमण के 440 सक्रिय केस हैं। जिला में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या शहर में मिली है। सिरसा शहर में कुल 21 कोरोना केस मिले हैं। डबवाली में 6, ऐलनाबाद में 7, कालांवाली में 4, ओढां में 1, चोपटा में 6, माधोसिंघाना में 10, रानियां में 7, चौटाला में 9, बड़गुढ़ा में 3 मामले कोरोना केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed