फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona,sirsa news,case

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 500 से पार, संक्रमण के मामले हुए कम

Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona,sirsa news,case
जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 500 से पार हो गया है। बुधवार को जिले 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और तीन मरीजों की कोरोना संक्रणम से मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 502 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में रिकवरी रेट में काफी सुधार आया है, लेकिन मृत्यु की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 396142 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 29139 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। विभाग की ओर से हर रोज 1500 के लगभग सैंपल लिए जा रहे हैं। 854 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में 139 मरीज ही सक्रिय है। 36 मरीजों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। 84 मरीज ही अब होम आइसोलेट है। बुधवार को नौ मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में 28498 मरीज अब तक कोरोना का मात दे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.80 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.72 फीसदी पर ही अटका हुआ है।
विज्ञापन

तीन मरीजों की कोरोना से हुई मौत
कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले अभी नहीं थमे हैं। बुधवार को मीरपुर कॉलोनी का 55 वर्षीय व्यक्ति, पन्नीवाला मोटा की 56 वर्षीय महिला, खैरपुर कॉलोनी के 81 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हो गई। जिले में अब तक 502 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को सिरसा में चार, डबवाली में दो, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, ओढां में चार, रानियां में एक, चौटाला में चार, बडागुढ़ा में दो सहित कुल 19 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार सैंपलिंग प्रक्रिया चलाई जा रही है। मरीजों की जांच के लिए टीमें तैनात है। संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब अस्पताल में अन्य जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों की पालना करे।
- डॉ. बुधराम, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed