फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona,senitizer chamber,sirsa news

मंडी में फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों पर रोक, रेहड़ी चालकों के भी बनेंगे पास

Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
corona,senitizer chamber,sirsa news
सब्जी मंडी में भीड़ कम करने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपायुक्त ने नियमों का सख्ती से पालन करवाने के आदेश दिए है। सब्जी मंडी में अब कोई भी व्यक्ति फड़ी लगाकर सब्जी नहीं बेच सकेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को अस्थायी मंडी की तलाश करने, सभी रेहड़ी चालकों का पहचान पत्र बना क्षेत्र तय किए जाने व फलों और सब्जियों के भावों की लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने एसडीएम, मार्केट कमेटी सचिव, मंडी प्रधान व व्यापारियों की सहमति से आवश्यकता अनुसार अस्थायी मंडी की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी व अस्थाई मंडियां सुबह पांच बजे से 11 बजे तक थोक, खुदरा, व्यापारी, फड़ी वालों के लिए खुली रहेगी। स्थायी व अस्थायी मंडियों में मार्केट फीस के लिए कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आढ़ती, मजदूर व कर्मचारी मास्क व दस्तानों का प्रयोग करें और बिना मास्क के मंडी में प्रवेश न करने दें। साप्ताहिक अवकाश के दिन सब्जी मंडी व अस्थाई सब्जी मंडियों को सैनिटाइज करवाना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ मार्केट कमेटी की तरफ से रेहड़ी वालों को पहचान पत्र दिया जाए और शहर व सेक्टरों के अलग-अलग क्षेत्रों में जाने के लिए रूट तैयार किया जाए ताकि नागरिकों को फल व सब्जी आसानी से मिल सके। फल व सब्जी बेचने वाले मास्क व अन्य नियमों का प्रयोग नहीं करते उसका अनुमति पत्र तुरंत रद्द करने के भी आदेश है। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम व मार्केट कमेटी सचिव फल व सब्जी के निर्धारित रेटों पर निरंतर निगरानी रखें ताकि कोई भी व्यापारी, मासाखोर या रेहड़ी वाला आमजन से अधिक वसूली न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed