फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona positive woman in rodi village

सिरसा के रोड़ी गांव में कॉरोना पॉजिटिव मिली महिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
corona positive woman in rodi village
सिरसा । रोडी गांव में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला व उसके परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है। जिला प्रशासन ने रोड़ी गांव को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। साथ लगते क्षेत्र को भी बफर जोन घोषित कर दिया है। महिला का पति गांव की मस्जिद में मौलवी है। महिला के 4 बच्चे हैं। अभी तक महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली। महिला व उसके परिवार सहित कुल 25 जमातियो के कुछ दिनों पहले संदिग्ध मानकर सैंपल लिए गए।बड़े ही अचरज की बात है कि महिला में कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। न ही खांसी जुकाम व बुखार था। कलावाली के एसडीएम निर्मल नागर को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। रोली गांव में सभी ग्रामीणों की सेंपलिंग ली जाएगा। जिला प्रशासन को रात 1:00 बजे जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना दी। तो प्रशासन ने रात को ही गांव को सील कर दिया। गांव की मस्जिद में रुके हुए 19 जमातियों को भी सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed