फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected woman dead and found 41 new positive

कोरोना से 90 वर्षीय महिला की मौत, 41 संक्रमित मिले

Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona infected woman dead and found 41 new positive
स्वास्थ्य केंद्र की लैब में जांच करते सिविल सर्जन। - फोटो : Sirsa
धुएं से कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही निपटने की योजना तैयार कर ली है। सिविल सर्जन अब प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर इलाज और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को सिविल सर्जन ने ओढ़ां, मोटा पनिवाला और डबवाली के सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली है। जिसमें सभी को आदेश दिए हैं कि वह कोरोना की सैंपलिंग सबसे ज्यादा करें। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में 41 लोग संक्रमित मिले हैं और भावदीन निवासी 90 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को भावदीन निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला के संक्रमित होने के बाद उसे अग्रोहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। वहीं शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में 41 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में चार एफ ब्लॉक, दो द्वारका पुरी, दो कीर्ति नगर, एक रेलवे कॉलोनी, तीन बेगू रोड, एक मोहता गार्डन, एक अजय वाटिका, एक गली चोपड़ा वाली, तीन प्रेम नगर, एक अजय विहार, एक कोर्ट कॉलोनी, एक शक्ति नगर और एक सिविल अस्पताल समेत शहर से 23 लोग शामिल हैं। वहीं डबवाली अर्बन से एक, ऐलनाबाद से तीन, कालांवाली छह, ओढ़ां दो, रानियां दो और चौटाला से भी दो संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 4887 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पटाखों से निकलने वाला धुआं कोरोना संक्रमितों और सांस के रोगियों के लिए खतरनाक
जिले में दीवाली पर पटाखों से निकलने वाला धुआं कोरोना संक्रमितों और सांस के रोगियों के लिए खतरनाक साबित होने वाला है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रतिदिन लोगों तथा चिकित्सकों को हिदायतें दे रहे हैं कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जाए, जिससे कोई ऐसा व्यक्ति न हो जो संक्रमित होने के बाद भी बाहर घूमता हो। इससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करें। इसी विषय को लेकर सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग डॉ. कृृष्ण कुमार ने जिले की ओढ़ां, पन्नीवाला मोटा पीएचसी और डबवाली सिविल अस्पताल का दौरा किया। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को दवाई देने का ढंग और मिलने वाली सुविधाओं की जांच की और उसके बाद केंद्रों में बने गायनी वार्ड भी जांचे। वहीं सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोरोना संदिग्धों की जांच बढ़ा दें और अस्पताल में साफ-सफाई को विशेष ध्यान रखें। वहीं सिविल सर्जन ने डबवाली सिविल अस्पताल में पौध रोपण कर पर्यावरण को बचाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे और दीवाली पर पटाखों का न करें प्रयोग
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह दशहरे और दीवाली के त्योहार पर पटाखों का प्रयोग बिलकुल ही ना करें। क्योंकि इससे कोरोना संक्रमितों पर बहुत असर पड़ सकता है। जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस पर उन्होंने अपील की है कि लोग पटाखों का प्रयोग न ही करें और त्योहार प्रेम प्यार से मनाएं।

कोट
जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण किया था। जहां सफाई और त्योहार पर भीड़ व धुएं के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जिसको लेकर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार की रिपोर्ट में 41 लोग संक्रमित और एक वृद्धा की मौत हुई है। लोगों को अपनी सावधानी खुद रखनी पड़ेगी जिससे वह कोरोना से बच सके।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed