फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona enfected two people dead and 82 positive

कोरोना से अधेड़ और बुजुर्ग की मौत, 82 नए संक्रमित मिले

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona enfected two people dead and 82  positive
शिवपुरी के अस्थिघर में रखी अस्थियां। - फोटो : Sirsa
जिले में वीरवार को कोरोना से अधेड़ और बुजुर्ग की मौत हो गई और 82 नए संक्रमित पाए गए, जबिक 120 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। अभी तक जिले में 39 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनमें से 29 शवों का दाह संस्कार शिवपुरी सिरसा में ही किया गया है। अभी तक संक्रमितों की मौत के बाद केवल दो ही परिवारों ने ही अस्थियां विसर्जित की हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण और मौत के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अभी तक कोरोना से 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 2722 मरीज संक्रिमत पाए जा चुके हैं। वीरवार को शहर के बालभवन रोड पर रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को शुगर की बीमारी थी और इलाज के लिए लुधियाना में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां जांच में पता चला कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। सेहत में सुधार न होने के कारण व्यक्ति ने वहीं दम तोड़ दिया। वहीं डवबाली के रहने वाले 90 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 82 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। संक्रिमतों में शाहपुर बेगू, रानियां, ऐलनाबाद, हिसार रोड, चौटाला, गोविंद नगर, नानुआना, धनूर, कीर्तिनगर, कोर्ट कॉलोनी, चंडीगढ़िया मोहल्ला, रानियां गेट, दयाल सिंह नगर, सिरसा, बी ब्लॉक, जनता भवन रोड, दड़बा, एयरफोर्स, जीटीएम कॉलोनी, रिसालियाखेड़ा, सी ब्लॉक, अलीकां, सुबाखेड़ा, बेगू रोड, हुडा, कीर्तिनगर, चत्तरगढ़पट्टी, जीटीएम कॉलोनी, रानियां रोड, प्रीत नगर, बाटा कॉलोनी, बिजली बोर्ड कॉलोनी, जीटीएम कॉलोनी, कीर्तिनगर, एफ ब्लॉक, सिरसा, कंगनपुर रोड, रोहिड़ांवाली, मोजदीन, 4 रोड़ी, बाजेकां, अग्रसेन कॉलोनी, डिंग मंडी, डबवाली, सिरसा, वेदवाला, पुलिस लाइन और फ्रेंड्स कॉलोनी से हैं। वहीं रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 120 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया जो एहितयातन 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय का स्टेनो मिला संक्रमित
जिले में वीरवार को आए संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ कार्यालय में काम करने वाला स्टेनो भी संक्रमित मिला है। डाटा ऑपरेटर के संक्रमित मिलने पर आईटी कार्यालय को बंद कर दिया है और सीएमओ कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 लोगों की अस्थियां हो चुकीं जमा
जिले में अब तक कुल 39 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, इनमें करीब 29 लोगों का संस्कार शिवपुरी सिरसा में करवाया। संस्कार के कुछ दिनों बाद ही परिजनों को अस्थियां लेकर जानी होती है, लेकिन अभी तक केवल दो के ही परिजनों ने ही अस्थियां विसर्जन के लिए शिवपुरी से ली है। अन्य 27 लोगों की अस्थियां शिवपुरी में ही रखी गई है। वहीं अब शिवपुरी में अस्थि घर अस्थियों से पूरा भर गया है। प्रबंधक चेतन शर्मा ने बताया कि अगर एक माह तक कोई परिजन अस्थियां लेकर नहीं जाता है तो उनकी अस्थियां शिवपुरी कमेटी द्वारा हरिद्वार भिजवा दी जाती हैं, जहां उनका विसर्जन किया जाता है।

कोट
जिले में वीरवार को आई रिपोर्ट में 82 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। लोग अगर मास्क और सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो संक्रमण को रोका जा सकेगा।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed