फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

जिले में कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत, 89 नए केस मिले

Fri, 11 Sep 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
शुक्रवार को कोरोना से सबसे ज्यादा चार मौतें हुई है। जिले में पहली बार एक ही दिन में चार कोरोना मरीजों का दाह संस्कार किया गया। साथ ही 89 संक्रमित भी मिले हैं। जबकि बीते दिन वीरवार को तीन कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत हो गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। ऐसे में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा अब 33 हो गया है। जबकि जिले में अब तक कुल 2176 केस पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 1412 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव कुक्कड़थाना निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 31 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी, उसे एक सितंबर को जिंदल अस्पताल हिसार में दाखिल करवाया गया था। 10 सितंबर को इलाज के दौरान अचानक कार्डिक अरेस्ट हुआ और देर शाम मौत हो गई। दूसरी मौत शहर के नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग के गिरने से चोट लग गई। उसे हिसार के जिंदल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद उसे हिसार में ही दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इलाज के दौरान 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डबवाली निवासी 70 वर्षीय एक अन्य बुजुर्ग की भी शुक्रवार को मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए आठ सिंतबर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 10 सितंबर को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह शुगर का मरीज भी था। 11 सितंबर को मरीज ने दम तोड़ दिया। चौथा मरीज शहर की लक्कड़ मंडी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति था, उसकी भी कोरोना से मौत हुई है। उसे सांस में तकलीफ होने व किडनी रोग के कारण पर सिरसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 नए केस आए, सबसे ज्यादा डबवाली के केस
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 89 केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 केस डबवाली से हैं। शहर के गोशाला मोहल्ला से 10 केस मिले हैं, दो गांव चौटाला से, 3 केस शहर की अग्रसेन कॉलोनी से और चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र से 3 केस मिले हैं। इसके अलावा ओटू, थिराज, भारूखेड़ा, पन्नीवाला, बी-ब्लॉक, परमार्थ कॉलोनी, कीर्ति नगर, खैरेकां, रानियां, कोर्ट कालोनी, धिंगतानियां, सुखसागर कालोनी, जोधपुरिया, सिविल अस्पताल, हुडा, रानियां गेट, सरस्वती कालोनी, देसूमलकाना, बरनाला रोड, ओढां, अग्रसेन कालोनी, गांधी कालोनी, नोहरिया बाजार, ए ब्लॉक गोशाला मोहल्ला, रानियां चुंगी, फ्रेंडस कालोनी, जनता अस्पताल, विष्णु कालोनी, रामुपरा ढिल्लो, डीसी कालोनी, सुरतगढ़ियां चौक, प्रीत नगर, कालांवाली, मोचीवाली, लक्कड़ मंडी से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 43 संक्रमित ठीक होकर घर आ गए।

शुक्रवार को हुई है चार मौत, संक्रमितों का शुरू कर दिया है इलाज: सिविल सर्जन
शुक्रवार को कोरोना से चार की मौत हुई है। इसके अलावा 89 संक्रमित मिले हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया है और संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed