फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Coolers installed due to increase in load on transformer, corporation sent demand to give additional four lakh units

ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने पर लगाए कूलर, निगम ने चार लाख यूनिट अतिरिक्त देने की भेजी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Coolers installed due to increase in load on transformer, corporation sent demand to give additional four lakh units
डबवाली रोड पर बिजली निगम के पावर हाऊस में ट्रांसफार्मर पर लगाया कूलर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली की आपूर्ति कम मिलने के कारण निगम की ओर से दिन के साथ साथ रात को भी अघोषित लंबे कट लगाए जा रहे हैं। बिजली की समस्या के समाधान को लेकर निगम की ओर से चार लाख यूनिट अतिरिक्त दिए जाने की मांग मुख्यालय से की गई है। ताकि शहर वासियों को बिजली की समस्या का समाधान किया जा सके। शहर में ही हर रोज 12 लाख यूनिट की आवश्यकता है लेकिन निगम को आठ लाख यूनिट की सप्लाई दी जा रही है। वहीं गर्मी के कारण लोड बढ़ने से निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली का लोड कम करने के नाम पर पिछले दो सप्ताह से रात को किसी भी समय पर बिजली बंद की जा रही है। वहीं अब इस समय को बढ़ाकर दो घंटे कर दिया गया है। पहले रात को जहां पर एक घंटे तक बिजली का कट लग रहा था, वह अब शनिवार रात से बढ़ाकर दो घंटे कर दिया गया है। शनिवार रात को 11.55 बजे से 12.55 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद रात को 2.30 बजे से 3.30 बजे तक आपूर्ति बंद रही। रात को दो घंटे तक बिजली ठप रहने के चलते लोग काफी परेशान होते दिखे तथा सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। एक तरफ जहां गर्मी के कारण परेशानी हुई, वहीं मच्छरों ने भी परेशान किया। जानकारी के अनुसार जब तक जरूरत अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं होती, तब तक यह कट जारी रहेंगे।
विज्ञापन

लोड बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लगाए कूलर
लोड बढ़ने के नाम पर बिजली के अघोषित कट भी लगने शुरू हो गए हैं। स्थानीय बिजली निगम कार्यालय की ओर से सरकार को रोजाना 4 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। परंतु अभी तक प्रदेश में गहराए बिजली संकट के चलते इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। वहीं बिजली ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगा उन्हें ठंडा रखने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में लोड ज्यादा, तो रात में कट क्यों
उद्योग व बाजार दिन के समय खुले रहते हैं। इस दौरान बिजली की खपत भी ज्यादा हो जाती है। वहीं रात को इन स्थानों पर बिजली की खपत ज्यादा नहीं होती तथा व्यापारी व मजदूर वर्ग घर लौट जाते हैं। परंतु बिजली निगम की ओर से रात को लोड ज्यादा होने के नाम पर आपूर्ति बंद की जाती है, जबकि रात के समय में दिन के मुकाबले बिजली की खपत कम होती है। इसके चलते विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है।
बिजली मंत्री के दावों का निकला करंट
प्रदेश में बिगड़ी आपूर्ति पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने दावा किया था कि अब जल्द ही यह कट बंद हो जायेंगे। परंतु बिजली मंत्री के गृह क्षेत्र में ही अब दिन व रात को घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जहां मंत्री के गृह क्षेत्र में ही यह हालात है तो प्रदेश के क्या हालात होंगे इस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। बिजली मंत्री ने शनिवार को दावा किया कि प्रदेश में बिजली का कोई कट नहीं लगेगा। बिजली संकट को देखते हुए अडानी से समझौता हो जाएगा। बिजली की आपूर्ति पूरी हो जाएगी और लोगों को बिजली के कट नहीं झेलने पड़ेंगे। परंतु स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।

थर्मल से आदेश के बाद बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। शीघ्र ही व्यवस्था सुधार दी जाएगी, जिसके बाद कट लगने बंद हो जाएंगे। इसके लिए विभाग अपने स्तर पर प्रयासरत है। मुख्यालय से चार लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग भी की है।
- मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed