{"_id":"673cc712e68d73dce50238ab","slug":"convocation-ceremony-will-be-held-tomorrow-in-government-national-college-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128806-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय नेशनल महाविद्यालय में कल होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय नेशनल महाविद्यालय में कल होगा दीक्षांत समारोह
Tue, 19 Nov 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 21 नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कॉलेज कौंसिल की बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
दीक्षांत समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर स्नातक स्तर के सत्र 2017-2020 व 2018-2021 एवं स्नातकोत्तर स्तर के सत्र 2017-2019, 2018-2020, 2019-2021 की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। पंजीकृत विद्यार्थियों को 20 नवंबर को 9: 30 बजे से 10:30 बजे तक मल्टीपर्पज हॉल में रिहर्सल करवाई जाएगी। गूगल फॉर्म द्वारा पंजीकरण करवा चुके विद्यार्थियों में से जिनकी डिग्री उपलब्ध है, उनकी सूची 20 नवंबर को कॉलेज की साइट पर जारी कर दी जाएगी।
प्राचार्य डाॅ. संदीप गोयल ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे 21 नवंबर को सुबह 9 बजे महाविद्यालय में पहुंचकर दीक्षांत समारोह के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
विज्ञापन
ड्रेस कोड किया निर्धारित
दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सफेद कुर्ता पायजामा या सफेद पैंट शर्ट व छात्राओं के लिए सफेद सलवार कमीज या सफेद साड़ी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को पोशाक के ऊपर धारण करने के लिए अलग-अलग रंग के पटके, रोब्स महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। समारोह को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। उप-प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह को आयोजन समिति का संयोजक व डाॅ. नवीन कुमार मक्कड़ एवं डाॅ. हरविंदर सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है।