फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Convocation ceremony held in JCD, more than 400 students received degrees

Sirsa News: जेसीडी में दीक्षांत समारोह, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्राप्त कीं डिग्रियां

Mon, 16 Oct 2023 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony held in JCD, more than 400 students received degrees
जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेकर खड़े विद्यार्थी।  स्रोत : संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में रविवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह-2023 आयोजित किया गया। समारोह में जेसीडी काॅलेज ऑफ एजुकेशन एवं जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के 400 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली के संस्थापक कुलपति प्रो. केके अग्रवाल उपस्थित हुए, जबकि अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला ने की। समारोह में 300 से ज्यादा पूर्व छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इस समाराेह में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व अन्य राज्यों के विद्यार्थी शामिल हुए।इस दौरान समारोह में 300 से ज्यादा पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जेसीडी विद्यापीठ की वार्षिक रिपोर्ट का अतिथियों ने विमोचन किया। इसमें विद्यार्थियों एवं संस्थान की उपलब्धियों का व्याख्यान किया गया। समारोह में एमएड, बीएड, बीएससी, बीसीए, बीए एवं बीएमसी, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी और एमए के 400 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि हमारे विद्यार्थियों को एक अनुभवी व्यक्तित्व के धनी तथा उच्च पदासीन शख्सियत से उपाधियां प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल बेहतर शिक्षा ही प्रदान करना नहीं अपितु उनका सर्वांगीण विकास करके उनकी एक बेहतर पहचान कायम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर है पहचान : डॉ. ढींढसा

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. कुलदीप सिंह ढींढसा ने कहा कि हमारे संस्थान के विद्यार्थियों ने शिक्षा के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा लोहा मनवाने का काम किया है। इसके चलते संस्थान की राष्ट्रीय स्तर की पहचान कायम हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड तथा 10 मीटर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज भी स्थापित की गई।


यह आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है : केके अग्रवाल
प्रो. केके अग्रवाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने जेसीडी विद्यापीठ में व्याप्त अनुशासनात्मक माहौल, हरा-भरा कैंपस एवं बेहतर शिक्षण एवं संस्कारों की प्रशंसा की। केके अग्रवाल ने कहा कि यह आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है। जिससे आपकी पौराणिक कॉलेज जीवन की यादें एक बार फिर कैंपस में उपस्थित होने पर ताजा हो आई है। प्रो. अग्रवाल ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने अर्जित ज्ञान व शिक्षा का समाज कल्याण में उपयोग करें तथा अच्छे मानव बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed