फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over withdrawal of nomination of BJP in Sirsa: Rohtash Jangra said talk to state president

Sirsa: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापसी पर विवाद, रोहताश जांगड़ा बोले- प्रदेशाध्यक्ष और सीएम से करें बात

Wed, 18 Sep 2024 03:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने बताया कि मैं अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहा था, तभी मुझे फोन आया कि मुझे सिरसा से भाजपा की टिकट मिल गई है। इसके बाद भाजपा के जिला प्रधान ने मेरे साथ चलकर नामांकन भरवाया।

विज्ञापन
Controversy over withdrawal of nomination of BJP in Sirsa: Rohtash Jangra said talk to state president
रोहताश जांगड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मिलने के बाद अपना नामांकन वापस लेने वाले भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा विवादों में घिर गए हैं। जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उनके नामांकन वापसी के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है और उन्हें तलब करने की बात कही है, वहीं रोहताश जांगड़ा ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष या मुख्यमंत्री से बात की जाए।

विज्ञापन

बुधवार को हुई बातचीत में जांगड़ा ने बताया कि मैं अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहा था, तभी मुझे फोन आया कि मुझे सिरसा से भाजपा की टिकट मिल गई है। इसके बाद भाजपा के जिला प्रधान ने मेरे साथ चलकर नामांकन भरवाया। नामांकन भरने के बाद अचानक हाईकमान से आदेश आए कि मुझे अपना नामांकन वापस लेना है।

विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है, तो जांगड़ा ने कहा कि इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष या फिर मुख्यमंत्री से बात कर लें, मैं क्या बताऊं। संवाददाता ने जांगड़ा से तीन बार बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार जांगड़ा ने फोन काट दिया और कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। इस घटना से भाजपा के आंतरिक मामलों और टिकट बंटवारे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed