फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy Over Remarks Against Bhajanlal Laid to Rest MP Rekha Apologizes Following CM Saini Intervention

CM की तारीफ के बाद सुलझा विवाद: रेखा शर्मा की माफी से संतुष्ट हुए कुलदीप बिश्नोई, खत्म हुई BJP की अंदरूनी कलह

Sat, 16 May 2026 11:30 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार Published by: Naveen Updated Sat, 16 May 2026 11:30 AM IST
सार

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के माफी मांगने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी वीडिया जारी कर कहा कि मैंने रेखा शर्मा का बयान सुना है और उनके द्वारा अपने शब्द वापस लेने से मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने खेद व्यक्त किया है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं

विज्ञापन
Controversy Over Remarks Against Bhajanlal Laid to Rest MP Rekha Apologizes Following CM Saini Intervention
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई विवादित टिप्पणी से गर्माई सियासत के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। सिरसा में मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी भजनलाल का हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस बयान के बाद राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने भी अपने बयान वापस ले लिए और कुलदीप बिश्नोई ने भी गिले-शिकवे भुला दिए।

विज्ञापन


सिरसा रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी भजनलाल बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। उन्होंने हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया। लंबे समय तक उन्होंने हरियाणा का नेतृत्व किया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। हम सभी मिलकर हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का काम कर रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई की पार्टी से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई नाराज नहीं है।
विज्ञापन




मैं अपने शब्द वापस लेती हूं: रेखा शर्मा
मुख्यमंत्री के मुंह से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की तारीफ सुनने के बाद राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने भी एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया। मेरी मंशा किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं थी, बल्कि पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर थी। जहां तक चौधरी भजनलाल की बात है, वह एक सम्मानित और जमीन से जुड़े मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके परिवार के कई सदस्य हमारी पार्टी में हैं। मेरे बयान से यदि उनके परिवार या किसी समर्थक को दुख पहुंचा है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं और खेद प्रकट करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा शर्मा के अपने बयान वापस लेने से मैं संतुष्ट: कुलदीप
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के माफी मांगने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी वीडिया जारी कर कहा कि मैंने रेखा शर्मा का बयान सुना है और उनके द्वारा अपने शब्द वापस लेने से मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने खेद व्यक्त किया है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं। मैं आदरणीय भजनलाल जी के शुभचिंतकों, अनुयायियों और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूं जिस तरह इस कठिन समय पर आप सभी हमारे सम्मान, स्वाभिमान के लिए मजबूती से आवाज उठाई उसे देखकर मेरा मन भावुक हो गया। 

सभी समर्थकों से आग्रह करता हूं कि इस मामले में कोई और वीडियो साझा न करें और जहां-जहां भी प्राथमिकी दर्ज करवाई है, कृपया वापस ले लें ताकि पूरे प्रकरण का सम्मानजनक पटाक्षेप हो जाए। हम सबको मिलकर भाजपा को और मजबूती प्रदान करनी है। आदरणीय मोदी जी और अमित शाह जी के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और एकता के लिए सबको साथ मिलकर चलना है।

क्या कहा था रेखा शर्मा ने
रेखा शर्मा ने पंचकूला में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पहले भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी थी। वे बदमाशी करके चुनाव जीतते थे। इस बयान के बाद भजनलाल समर्थकों ने भारी विरोध जताते हुए प्रदेश के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। हिसार में बिश्नोई महासभा ने बैठक कर रेखा शर्मा से माफी मांगने को कहा था।


कुलदीप बिश्नोई ने तल्ख शब्दों में दिया था जवाब
अपने पिता और भाई पर विवादित बयान के बाद भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने वीडियो जारी कर कहा था कि रेखा जी, आपका बयान एक भूल नहीं, बल्कि आपकी सोच की दुर्बलता का परिचायक है। आप जैसे नौसिखिए राजनीतिज्ञों को शायद यह नहीं पता कि इतिहास रचने के लिए खून-पसीना एक करना पड़ता है। आप मुझे मजबूर मत कीजिए कि मैं कोई ऐसा कदम उठाऊं जो पार्टी को अर्श से फर्श पर ले आए। मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं इसलिए चेतावनी दे रहा हूं नहीं तो अब तक कदम उठा चुका होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed