{"_id":"647ccd416456729361068029","slug":"construction-of-33kva-substation-completed-sector-residents-will-get-relief-sirsa-news-c-128-1-sir1001-692-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 33केवीए सब स्टेशन का निर्माण पूरा, सेक्टरवासियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 33केवीए सब स्टेशन का निर्माण पूरा, सेक्टरवासियों को मिलेगी राहत
Sun, 04 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के सेक्टर 19, 20 और इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई के लिए 33केवीए सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। अब कनेक्शन करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पूरे सेक्टर में नए सब स्टेशन से आपूर्ति दिए जाने की उम्मीद है। इससे ओवरलोड व बिजली के लंबे कटों से सेक्टर वासियों को निजात मिल सकेगी।
शहर के दिल्ली पुल से मिनी बाइपास रोड क्षेत्र में बसे सेक्टर में तेजी से लोग मकान तैयार कर रिहायशी कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अलग-अलग सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। आबादी के बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बिजली खपत भी बढ़ी है। ऐसे में ओवरलोड और तकनीकी खराबी आने के कारण लंबे-लंबे अघोषित कट लगा दिए जाते हैं। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम ने सेक्टर के लिए अलग से 33केवीए सब स्टेशन तैयार करने की योजना बनाई। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया, जहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया गया। अब 33केवीए सब स्टेशन का निर्माण भी हो चुका है और तार भी बिछाए जा चुके हैं। ऐसे में अब जल्द ही इससे सेक्टर और इंडस्ट्री एरिया को बिजली सप्लाई देने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे सेक्टर 19 व 20 की करीब 15000 की आबादी व इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 50 से ज्यादा फैक्टरियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शहर के अन्य सब स्टेशनों पर लोड पहले के मुकाबले काफी कम होगा।
ओवरलोड के दौरान इंडस्ट्री एरिया में सप्लाई कर दी जाती थी बंद
गर्मी के समय में ओवरलोड के बाद इंडस्ट्री एरिया में निगम द्वारा बिजली सप्लाई को कम कर दिया जाता था। इससे फैक्टरी मालिकाें को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बीते वर्ष भी फैक्टरी मालिकों ने इसको लेकर कई बार रोष प्रदर्शन भी किया गया था। इस वर्ष बारिश और ठंडा मौसम होने के चलते अभी तक स्थिति सामान्य बनी हुई है। बिजली का लोड भी काफी कम है। इसके कारण बिजली के कट नहीं लगाए जा रहे।
विज्ञापन
सेक्टर में रिहायशी और इंडस्ट्री एरिया के लिए 33केवीए सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तार भी डाल दिए गए हैं। जल्द ही सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई सेक्टर में शुरू कर दी जाएगी। इससे ओवरलोड और बिजली के कटों की स्थिति से निजात मिलेगी। - आरके सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा ।