फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congressmen entangled with policemen in protest against power cut

बिजली कटौती के विरोध में पुलिसकर्मियों से उलझे कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen entangled with policemen in protest against power cut
सिरसा। बिजली किल्लत के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया। निगम कार्यालय के बाहर दिए गए धरने के दौरान नारेबाजी कर रोष जताया। भीतर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसई कार्यालय का भी घेराव किया। एसई कार्यालय के अंदर जाने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से झड़प और धक्कामुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली कटौती से निजात नहीं मिलने पर अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली किल्लत और पेयजल की समस्या को लेकर कांग्रेस ने बिजली निगम के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने आरोप लगाए कि सरकार ने अडानी से महंगे दामों पर बिजली खरीदकर गुजरात को दे दी है। कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिलेभर में बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। नतीजतन पेयजल की समस्या भी आ रही है। इन समस्याओं के कारण किसान खेतों में फसलों को पानी नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं आमजन महंगे पानी के कैंटर मंगवाकर जीवनयापन कर रहे है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर घेराव किया है। अगर सरकार अभी भी नहीं मानती है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, जगदीश नेहरा, राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, नवीन केडिया, सुरेंद्र नेहरा, मलकीत सिंह खोसा, कैप्टन अमरजीत सिंह, सुमित बैनीवाल, गोपीराम चाडीवाल, आनंद बियानी, मोहित शर्मा, राजेश चाडीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बरनाला रोड पर रहा जाम
प्रदर्शन के दौरान बरनाला रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान बिजली निगम अधिकारियों ने पुलिस बल बुला लिया। पुलिस बल ने जहां एसई कार्यालय घेराव को रोका। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण लगे जाम को भी खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई ने कांग्रेसियों को दिया आश्वासन
घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी एसई कार्यालय की तरफ जाने की जिद पर अड़े रहे । ऐसे में पुलिसकर्मियों ने एसई को प्रदर्शनकारियों के पास आने की बात कही । एसई राजेंद्र सभरवाल प्रदर्शनकारियों के पास पहुुंचे तो उन्होंने कहा कि मैं आमजनता की सेवा के लिए ही यहां बैठा हूं। कुछ दिन पहले बिजली कटों की दिक्कत आई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मैं खुद बिजली निगम के मुख्यालय में जाकर बैठा था। अब समस्या को हल कर दिया गया है। वहीं आगे भी बिजली के कट नहीं लगेंगे। ये मेरा जनता से वादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed