फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress workers homage to rajeev gandhi

Sirsa News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
congress workers homage to rajeev gandhi
सिरसा।  राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। प
सिरसा और ऐलनाबाद में दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


फोटो - 38

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर वीरवार को कांग्रेस भवन और ऐलनाबाद की ढाणी लाखजी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संतोष बेनीवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी। उनके दूरदर्शी विचारों और आधुनिक दृष्टिकोण के कारण भारत आज डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी के विचारों और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन


ऐलनाबाद में इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। सिरसा में डॉ. वाईके चौधरी, कर्मजीत कौर, बबली, सुभाष, मांगेराम, संदीप पूनिया, सुरेश महेला, दलीप कस्वा व जीतराम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऐलनाबाद में पूर्व जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, पूर्व शहरी अध्यक्ष सतपाल मेहता, जिला मीडिया प्रभारी हैरिसन विलियम, पूर्व सरपंच मनोज सिहाग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि राजीव गांधी का कार्यकाल भले ही छोटा रहा लेकिन इस दौरान उन्होंने देश को आधुनिक दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं।

उन्होंने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था, कंप्यूटर क्रांति तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे कदमों का उल्लेख किया। सिहाग ने ने कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद विनोद बंसल ने किया।कार्यक्रम की जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग तथा जिला मीडिया समन्वयक अमन भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed