फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress will form government in Punjab with absolute majority: Selja

पंजाब में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress will form government in Punjab with absolute majority: Selja
गांव बेगू में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। देश व प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का है। पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने गांव बेगू में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। गांव में पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सैलजा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच लीलूराम के घर आयोजित कार्यक्रम में आयोजित जनसभा देखते ही देखते एक रैली में बदल गई। आसपास के गांवों के लोग भी काफी संख्या में कुमारी सैलजा को सुनने व उन्हें अपनी समस्याएं बताने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, वहीं गांव के लोग भी खासे उत्साहित थे। ग्रामीणों ने कुमारी सैलजा के समक्ष गांव की समस्याएं सिलसिलेवार रखी। कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस के शासन से खुश हैं और दोबारा पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस दौरान कालांवाली से पार्टी के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कुलदीप गदराना, सुभाष जोधपुरिया, ओमप्रकाश केहरवाला, भूपेंद्र गंगवा, रामनिवास, लाल बहादुर खोवाल, मंगत लालवास, उर्मिल भारद्वाज, पुनीता रानी, गोपीराम चाडीवाल, राजेश चाडीवाल, आनंद बियाणी, रतन गेदर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed