फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress MLAs got a chance to speak.

Sirsa News: कांग्रेस विधायकों को मिला बोलने का मौका

Sat, 20 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress MLAs got a chance to speak.
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया व शीशपाल केहरवाला।
सिरसा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों को भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखने का अवसर दिया।
विज्ञापन



सबसे पहले कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि उनके हलके से घग्गर नदी गुजरती है, पिछले वर्ष बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। उस समय प्रशासन के निर्देश पर सरपंचों ने मिट्टी डालकर बचाव कार्य करवाए थे, लेकिन कई सरपंचों का भुगतान अब तक लंबित है।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करवाकर बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने शहर की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने बीच में ही कहा कि इस विषय पर वे बाद में अलग से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक सेतिया शांत हो गए। बैठक समाप्त होने के बाद विधायक गोकुल सेतिया मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। उन्होंने सीएम सैनी के कान में कुछ कहते हुए अपनी फाइल उन्हें सौंपी। सीएम सैनी ने वह फाइल अपने स्टाफ को सौंप दी। वहीं, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल भी बैठक में मौजूद रहे, लेकिन उचित सम्मान न मिलने के कारण वह अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ी फाइल अपनी कुर्सी पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed