फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress leader Jayaprakash took a dig said - some people become spoiled due to earning black money.

Sirsa: कांग्रेस नेता जयप्रकाश ने कुलदीप पर कसा तंज, बोले- काले धन की कमाई पर कुछ लोग बिगड़ैल हो जाते हैं

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

एक निजी रेस्टोरेंट में हुई वार्ता में जयप्रकाश ने कुलदीप बिश्नोई के बेशर्म वाले बयान पर कहा कि उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है।

विज्ञापन
Congress leader Jayaprakash took a dig said - some people become spoiled due to earning black money.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयप्रकाश उर्फ जेपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता जयप्रकाश उर्फ जेपी किसान-मजदूर आक्रोश रैली की तैयारी के लिए रविवार को शहर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने रैली का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बयान पर तंज कसा। कहा कि काले धन की कमाई पर कुछ लोग बिगड़ैल हो जाते हैं।

विज्ञापन


एक निजी रेस्टोरेंट में हुई वार्ता में जयप्रकाश ने कुलदीप बिश्नोई के बेशर्म वाले बयान पर कहा कि उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है। वह उनकी तरह नहीं हैं। वह सभ्य भाषा का इस्तेमाल करेंगे। उनकी तरह चौधरी भजन लाल, उनकी धर्मपत्नी जसमा और खुद कुलदीप भी चुनाव हारे थे। इससे कोई बेशर्म नहीं होता जबकि चरित्रहीन व्यक्ति बेशर्म होता है। उन्होंने कहा कि पत्नी बदलने के लिए धर्म बदलने वाला बेशर्म होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जयप्रकाश या उसके परिजन या किसी साथी पर दुष्कर्म का कोई आरोप नहीं है। कुलदीप को व्यावहारिक ज्ञान नहीं है। जिस दिन से उन्होंने आदमपुर में चुनाव लड़ा है, उसी दिन से कुलदीप का परिवार आदमपुर पहुंच गया है। वह 50,000 वोटों को 70,000 वोट करने में लग गया है। वह उनके आदमपुर आने से परेशान हैं। इसी परेशानी में वो आदमपुर में रहते हैं। इससे आदमपुर की जनता को फायदा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed