{"_id":"6ac7caca0f9af0d53d0721af","slug":"congress-launches-attack-against-cec-demands-removal-of-dhanesh-kumar-with-a-foot-march-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166407-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
Thu, 08 Oct 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सिरसा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के लिए वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से आंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के तीनों विधायक शामिल नहीं हुए। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में किए जा रहे बदलावों को लेकर गंभीर सवाल हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित होना गंभीर विषय है। उन्होंने मतदाता सूचियों की पारदर्शी समीक्षा और हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं चुनाव आयोग के अनुसार एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध करना, अपात्र, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाना है।प्रदर्शन में डॉ. सुशील इंदौरा, डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, रणधीर सिंह, कृष्णा फोगाट, राम सिंह आदि मौजूद रहे।