फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress jiladhyaksh detained

Sirsa News: दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल हिरासत में

Thu, 23 Jul 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
congress jiladhyaksh detained
महिला पुलिस की हिरासत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल।
फोटो 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। बुधवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से पहले हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उन्हें उनके गांव दड़बा से पकड़ा।
उनके घर से निकलने से ठीक पहले पुलिस की गाड़ियों ने आवास को घेर लिया। इसके बाद महिला पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान संतोष बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है।
विज्ञापन

बेनीवाल ने बताया कि वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और हकों की लड़ाई लड़ने जंतर-मंतर जा रही थीं, अपराध करने नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज उठाने वालों को हिरासत में ले रही है क्योंकि वह डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में छात्र शिक्षा व्यवस्था की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इन छात्रों को हर नागरिक का समर्थन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed