फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Computer operators will return to work from Monday

Sirsa News: सोमवार से काम पर लौटेंगेे कंप्यूटर ऑपरेटर

Mon, 05 Aug 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Computer operators will return to work from Monday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिलेभर में कंप्यूटर ऑपरेटर 19 दिनों तक हड़ताल पर रहे। इस कारण सरल केंद्रों से जुड़े कार्य प्रभावित रहे लेकिन 21 दिनों बाद अब सोमवार को जिले के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल खत्म कर काम पर लौट रहे हैं। इससे जिले में हड़ताल के दिनों में करीब 12,500 रजिस्ट्रियां, 8,000 जमाबंदी और 9,000 के करीब इंतकाल के काम अटके थे। उनको फिर से सुचारू किया जाएगा।


हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ से संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 19 दिनों बाद खत्म हो गई। इस बीच रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोमवार को जिले के सभी 180 कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर लौटेंगे। शुक्रवार तक सरल केंद्रों पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण जिलेभर की तहसील, सब तहसील, एसडीएम कार्यालय में 15,000 से ज्यादा फाइलें लंबित हैं। इससे सरकार को करीब 55 से 60 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। इसमें जाति प्रमाणपत्र, जमाबंदी, रजिस्ट्रियां, रिहायशी प्रमाणपत्र, इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed