फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Complaints were to be resolved in 96 hours, but it has not been resolved for one and a half years, now 32 employees have taken to the streets

Sirsa News: 96 घंटें में शिकायतों को करना था समाधान, डेढ़ साल से नहीं हुआ, अब 32 कर्मचारी सड़कों पर उतरे

Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Complaints were to be resolved in 96 hours, but it has not been resolved for one and a half years, now 32 employees have taken to the streets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर की जर्जर सड़कों के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हरपथ एप को नगर परिषद ने लंबे समय तक गंभीरता से नहीं लिया। करीब डेढ़ साल तक शिकायतों पर कोई कार्रवाई हुई। इन शिकायतों का 96 घंटें के भीतर समाधान करवाना था। परिणामस्वरूप अब मुख्यालय से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद आनन-फानन में नगर परिषद प्रशासन ने 32 वार्डों में 32 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर काम शुरू कर दिया है।

अब हर वार्ड में एक-एक कर्मचारी गलियों की फोटो खींचकर लाइव लोकेशन के साथ रिपोर्ट तैयार कर रहा है, ताकि 1000 से ज्यादा लंबित शिकायतों का निपटारा किया जा सके। यह जिम्मेदारी उन कर्मचारियों पर डाली गई है, जिनका सड़क मरम्मत से कोई सीधा संबंध नहीं है। इससे अन्य शाखाओं का नियमित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन












:::::::::::::::::::::::::::::::

इंजीनियरिंग विंग की लापरवाही बनी वजह

हरपथ एप से जुड़ा सारा कार्य इंजीनियरिंग विंग के जिम्मे है, लेकिन एक्सईएन, एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारी अन्य विकास कार्यों में तो सक्रिय दिखे, मगर इस योजना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। डेढ़ साल तक हरपथ एप को नजरअंदाज किया गया और गली-मोहल्लों में मरम्मत कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये के टेंडर जारी होते रहे। शिकायतें होती रहीं, मगर समाधान नहीं हुआ। बता दें कि हरपथ एप पर दर्ज की गई शिकायतों को 96 घंटों के भीतर समाधान किया जाता है। कुछ मामलों में यह समय सीमा 11 दिन तक भी बढ़ाई जा सकती है। जिन शिकायतों में सड़कों में ज्यादा गड्ढे होते है और मौका निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::

अब एप से ही बनेगा एस्टीमेट

सरकार के नए आदेशों के तहत अब हर सड़क की मरम्मत या निर्माण का एस्टीमेट हरपथ एप के माध्यम से ही तैयार होगा। पार्षद से लेकर चेयरमैन तक का लॉगिन बनाया जाएगा। इससे वे अपने-अपने वार्ड की शिकायतें देख और स्वीकृत कर सकेंगें। चेयरमैन की अंतिम स्वीकृति के साथ एस्टीमेट तैयार होगा।

::::::::::::::::::::::::

सभी शाखाओं के कर्मचारियों पर डाली जिम्मेदारी

हरपथ की शिकायतों को निपटाने के लिए हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु, पीएमएवाई, स्थापना और इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे अधिक बोझ प्रॉपर्टी टैक्स शाखा और डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर पड़ा है, जिन्हें फील्ड में भेजा जा रहा है।




::::::::::::::::::::

बैठकों में आई शिकायतें भी एप पर ही होंगी दर्ज

अब हाउस की सामान्य बैठकों में आने वाली सड़क से जुड़ीं शिकायतों को भी हरपथ एप के जरिये ही समाधान कराया जाएगा। एप के बाहर से कोई कार्य नहीं होगा।





कोट्स

हरपथ एप पर लंबित शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। मौके की फोटो के साथ रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। इंजीनियरिंग विंग में स्टाफ की कमी के चलते अन्य शाखाओं से मदद ली गई है। नागरिकों से अपील है कि गड्ढों की शिकायतें हरपथ एप पर ही दर्ज कराएं। - राहुल हुड्डा, जेई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed