फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Complaints regarding vehicles wrongly registered in PPP will be resolved

Sirsa News: पीपीपी में गलत दर्ज हुए वाहनों की शिकायतों का होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Complaints regarding vehicles wrongly registered in PPP will be resolved
सिरसा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत दर्ज हुए वाहनों की शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध करवा दिया है। जिले का कोई भी नागरिक जिनके परिवार पहचान पत्र में गलत वाहन दर्ज होने संंबंधी समस्या आ रही है, तो वे अपने नजदीक के अटल सेवा केंद्र, सीपीएलओ या खंड विकास पंचायत अधिकारी के कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नागरिक स्वयं भी www.ppp office.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रबंधक (क्रिड) रविंद्र कुमार ने बताया कि आमजन की ओर से परिवार पहचान पत्र में गलत वाहन दर्ज होने की शिकायतें आ रही हैं, जिसके लिए विभाग ने आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर भी विकल्प उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है तो आवेदक आरसी की कॉपी तथा सेल डीड के दस्तावेज अपलोड करें। इसी तरह अगर वाहन स्क्रेप किया जा चुका है तो संबंधित अधिकारी की ओर से जारी गाडी स्क्रैप प्रमाण पत्र अपलोड करते हुए आवेदन करें। अगर वाहन गलत दर्ज तो ऑनलाइन पोर्टल पर विकल्प के जरिये शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जोकि मुख्यालय की ओर से जांच के उपरांत समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed