फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Community center will be built in Ding Mandi, Rs 1.47 crore will be spent

Sirsa News: डिंग मंडी में बनेगा सामुदायिक केंद्र, 1.47 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Community center will be built in Ding Mandi, Rs 1.47 crore will be spent
डिंग मंडी में सामुदायिक केंद्र के लिए चयनित की गई जगह।   संवाद
संदीप कुमार
विज्ञापन


डिंग मंडी। डिंग मंडी के ग्रामीणों की सालों पुरानी सामुदायिक केंद्र की मांग आखिरकार पूर्ण होने जा रही है। पंचायत की जमीन पर यह सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इस पर 1 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें लोगों को शादी, अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की सुविधा मिलेगी।

गांवों में सामुदायिक केंद्रों की विशेष जरूरत होती है। इन केंद्रों में ग्रामीण सभा व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गांवों में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार के निर्देशों पर सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराने की कवायद भी शुरू की दी है। सामुदायिक केंद्र बनने का फायदा समाज के हर वर्ग को होगा। आधुनिक सुविधाओं के साथ सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार पंचायत की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खाली पड़ी पंचायत की जमीन को सामुदायिक केंद्र के लिए दिया गया था। यह करीब पौने दो एकड़ जमीन है। इसमें आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगाया है। गांव में अभी पंचायत की खाली भूमि पर झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह व अन्य लोगों ने कहा कि लोगों की एकजुटता का परिणाम है कि आज सामुदायिक केंद्र की मंजूरी मिली है। इससे गांव में विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों के लिए इससे बेहतर सुविधा नहीं हो सकती है। बेटियों की शादी अब गलियों में करने की जरूरत नहीं होगी। शहरों की तर्ज पर गांवों में सामुदायिक केंद्र में विवाह होंगे ओर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






गांव में एक अच्छा सामुदायिक केंद्र बनने से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शादी समारोह के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। - राजपाल भांभू, ग्रामीण।

::::::::::::::::::::::

पंचायत की यह भूमि किसी काम की नहीं थी। यहां पर गंदगी फैली रहती थी। अब सामुदायिक केंद्र बनने से इस क्षेत्र का सुधार हो जाएगा। वहीं, गांव के लोगों को बेहतर सुविधा मिल जाएगी। विक्रम कुमार, ग्रामीण।

:::::::::::::::::::::::

गांवों में एक बेहतर जगह होने के कारण जागरूकता के कार्यक्रम यहां आयोजित किए जा सकते हैं। शादी कार्यक्रम यहां पर होने लगेंगे। विभिन्न प्रकार के सरकारी प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को बेहतर जगह मिल पाएगी। -अजय कुमार, ग्रामीण।


:::::::::::::::::::::::

गांव के विकास के लिए सामुदायिक केंद्र अहम योगदान देगा। सामुदायिक केंद्र की गांव को बहुत जरूरत थी। सामुदायिक केंद्र बनने से पंचायत की जमीन का सदुपयोग होगा और सामाजिक कार्यों के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। समस्त पंचायत की ओर से सरकार आभार जताता हूं जो इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। - दरिया सिंह पंचार, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed