फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   College professor sent to jail in molestation case, college administration wrote letter to director to suspend

Sirsa News: छेड़छाड़ मामले में कॉलेज प्राध्यापक को भेजा जेल, कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड करने के लिए डायरेक्टर को लिखा पत्र

Sun, 30 Apr 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
College professor sent to jail in molestation case, college administration wrote letter to director to suspend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर है और निलंबित करने के लिए डायरेक्टर को पत्र लिखा है।
शनिवार को छात्राओं ने नेशनल कॉलेज के प्राध्यापक रविंद्र कुमार पर छेड़छाड़ करने, मैसेज व फोन कर दुर्व्यवहार, नौकरी लगवाने का झांसा देकर अकेले में मिलने के लिए व फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने एकत्र होकर कॉलेज में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने में पहुंची। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर छेड़छाड़ करने सहित अन्य धारा लगाकर शिक्षक पर मामला दर्ज किया। आरोपी शिक्षक को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक को सस्पेंड करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने विभाग के डायरेक्टर को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


प्राध्यापक की हाजिरी भी मिली कम
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संदीप गोयल ने आरोपी प्राध्यापक की कक्षा के विद्यार्थियों से भी बातचीत की है। इसमें छात्रों ने भी प्राध्यापक पर धमकी देने, नंबर कम लगाने सहित ब्लैकमेल किए जाने के आरोप लगाए हैं। कॉलेज प्राध्यापक के द्वारा समय पर कक्षा में न आने व छात्राओं से गलत बातचीत किए जाने का भी अब यह मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने अब प्राध्यापक की हाजिरी का ऑनलाइन रिकार्ड भी जांचा है। इसमें आरोपी की हाजिरी भी कम पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्राओं की शिकायत पर आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्राध्यापक कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। - अवतार सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।


छात्राओं के साथ छोड़छाड़ मामले की शिकायत विभाग के डायरेक्टर को भेजी गई है। शिकायत में प्राध्यापक को सस्पेंड करने के लिए कहा गया है। अभी तक मुख्यालय से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। विभाग की तरफ से भी जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक का पिछला रिकार्ड भी जांचा जा रहा है। आरोपी प्राध्यापक पर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। - संदीप गोयल, प्रिंसिपल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed