फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cold winds increased the cold, minimum mercury reached 3.6 degrees in Sirsa

Sirsa News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सिरसा में 3.6 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा

Mon, 23 Dec 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the cold, minimum mercury reached 3.6 degrees in Sirsa
शहर में छाई धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में रविवार सुबह धुंध छाई रही। इस बीच न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार शाम चली सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। सर्द हवाओं के कारण लोगों का शाम के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि आईएमडी के अनुसार 23 दिसंबर को बारिश की संभावना है। बारिश होने पर धुंध छाने के आसार बने रहेंगे।

दोपहर के समय धूप का असर कुछ समय के लिए दिखा लेकिन उसके तेज गति से चलने वाली सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। रविवार का अवकाश होने के कारण सर्द मौसम में अधिकतर दुकानदार जल्दी घर चले गए। चिकित्सकों के अनुसार सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। शीतलहर की चपेट में आने पर बच्चों और बुजुर्ग जल्दी बीमार होते है। उनको सर्दी, खांसी, बुखार होता है। युवाओं को भी इस समय ध्यान रखने की जरूरत है। खासतौर पर खाने, पीने का विशेष रूप से सभी ध्यान रखें।
विज्ञापन

---
इस प्रकार रही ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन - तय समय - पहुंची
गोरखधाम एक्सप्रेस - सुबह 10:40 बजे - 11:22 बजे
जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस - दोपहर 3:50 बजे - 5:04 बजे
किसान एक्सप्रेस - रात 7:30 बजे - 7:48 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed