फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cold wave continues, sun not visible for two days

Sirsa News: शीतलहर का प्रकोप जारी, दो दिन से नहीं दिखा सूरज

Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, sun not visible for two days
शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच सड़क से गुजरती युवतियां।
सिरसा। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड के कारण लोग घरों में बाजारों में दुबकने को मजबूर हैं। दो दिन से सूयदेव के दर्शन नहीं हुए है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय हल्की धुंध छाई, जबकि दिनभर बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते दिन के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर वाहनों और आमजन का आवागमन कम रहा। मौजूदा मौसम का फिलहाल फसलों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गय। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा के डॉ. सुनील बैनीवाल ने बताया कि मौजूदा समय में जिस प्रकार ठंड व धुंध पड़ रही है, उससे फसलों को काफी फायदा है। खासतौर पर गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। धुंध के साथ ठंड ज्यादा होने से फसलों को पानी की आवश्यकता कम पड़ेगी, वहीं उत्पादन भी अधिक होता है। इसके अलावा सरसों की फसलों में भी नुकसान की संभावना नहीं है। आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान है, जिसकी वजह से फसलों को भी फायदा होगा और ठंड का प्रभाव भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिनांक, न्यूनतम अधिकतम
07-जनवरी---- 8.0
13.0

08-जनवरी ---- 8.0
14.0

09-जनवरी ----
8.0
15.0


10-जनवरी ----
8.0
17.0

11-जनवरी ----
7.0
19.0

12-जनवरी ----
8.0
19.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed