{"_id":"615f35ac8ebc3e1dde76f147","slug":"coalition-candidate-kanda-filed-nomination-amid-police-security-sirsa-news-hsr6138451177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा के बीच गठबंधन प्रत्याशी कांडा ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा के बीच गठबंधन प्रत्याशी कांडा ने भरा नामांकन
विज्ञापन
ऐलनाबाद से नामांकन दर्ज करते भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी और जनजनायक जनता पार्टी के साझे उम्मीदवार भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने पहले नवरात्र पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद और अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। लेकिन नामांकन दर्ज करने से पहले ही भारी संख्या में किसान विरोध करने पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा काफिले के साथ गोबिंद कांडा ऐलनाबाद पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
वीरवार सुबह भाजपा हाईकमान की ओर ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए गोबिंद कांडा को उम्मीदवार की घोषणा की गई। नामांकन से पहले गोबिंद कांडा ने सुबह तारा बाबा की समाधि और मां की समाधि पर पूजन किया। बाद में चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, खेल मंत्री संदीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य आदि अलख निरंजन आवास पहुंचे। जहां पर बराला ने भाजपा की ओर से जारी पत्र सौंपा। इसके बाद सुभाष बराला और खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए काफिले के साथ ऐलनाबाद की ओर रवाना हुए। इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, खेल मंत्री संदीप सिंह, भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिला प्रधान आदित्य चौटाला, सरबजीत सिंह मसीतां, सिरसा के विधायक हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा साथ रहे। गोबिंद कांडा ने निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गोबिंद कांडा के साथ ही उनकी पत्नी सरिता कांडा ने कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
भारी सुरक्षा बल रहा तैनात
भाजपा उम्मीदवार के नामांकन कार्यक्रम को देखते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया। इतना ही नहीं भारी सुरक्षा काफिला के साथ गोबिंद कांडा ऐलनाबाद पहुंचे। ऐलनाबाद में भी सड़क के एक तरफ का रास्ता सील करके रखा गया ताकि प्रदर्शनकारी यहां प्रवेश ना कर पाएं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले: किसानों को चुनाव लड़ने के लिए आगे आना चाहिए
गोबिंद कांडा का नामांकन दर्ज करवाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ही जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि आज किसानों का कोई मुद्दा ही नहीं है। क्योंकि इस पर स्टे है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने ये कहते हुए इस्तीफा दिया था कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं हो जाते, तब तक विधानसभा में नहीं जाऊंगा, इसलिए अब उन्हें चुनाव ही नहीं लड़ना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पूरी तरह बंटी हुई है। इतना ही नहीं धनखड़ ने कहा कि यदि तीनों कृषि कानून का विरोध है ही तो किसानों को स्वयं मैदान में आकर चुनाव लड़ना चाहिए। पता चल जाएगा, कि कितने लोग उनके साथ हैं।
जेजेपी अध्यक्ष बोले: हमारा साझा उम्मीदवार, जीत निश्चित
भाजपा-जजपा के साझे प्रत्याशी गोबिंद कांडा का नामांकन दर्ज करवाने के लिए जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी आए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों दलों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद ये फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गोबिंद कांडा साझे उम्मीदवार है। दोनों पार्टियां मिलकर काम करेगी और उन्हें जीताने का काम करेंगे। जीत में कोई शंका नहीं है।
कोई विरोध नहीं, किसान मेरे भाई : गोबिंद
भाजपा और जजपा के सांझे प्रत्याशी भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नामांकन दर्ज करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि अब की बार ऐलनाबाद में कमल खिलेगा। किसानों की ओर से किए गए विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों का कोई विरोध नहीं है। किसान हमारा परिवार है और किसान मेरे भाई हैं।

गोबिंद कांडा के नामांकन के दौरान उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य।- फोटो : Sirsa