{"_id":"6a187ec80bd8027ce90bc5c6","slug":"cm-will-inaugurate-health-projects-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159153-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुख्यमंत्री 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुख्यमंत्री 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Thu, 28 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सिरसा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षामंत्री श्री महिपाल ढांडा होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया जाएगा।
कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 29 मई को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ीं विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।
डाॅ. प्रमोद ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन योजनाओं के लोकार्पण से स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।