फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM sir! So many interview have done but not found a job

सीएम साहब! इंटरव्यू तो कई पास करे पर नौकरी नहीं मिली

Wed, 28 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 28 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM sir! So many interview have done but not found a job
जब से सीएम विंडो सिरसा के ई-दिशा केंद्र में शुरू हुई है तब से शिकायत ही सीएम तक पहुंची है।
विज्ञापन


सिरसा में पहली बार किसी व्यक्ति ने सीएम के काम को सराहते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।

सिरसा के गांव मल्लेवाला निवासी सुमेर चंद ने बुधवार को सीएम को बंधाई संदेश देते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी है।
सुमेर ने बताया कि उसने चौटाला और हुड्डा सरकार में नौकरी के लिए कई आवेदन किए और परीक्षाएं भी पास की पर इंटरव्यू में निकाल दिया गया। क्योंकि पिछली सरकारों ने पक्षपात की राजनीति की है।

मौजूदा सरकार से उसको काफी उम्मीदें हैं और सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का जो काम किया है वह सही मायनों में काबिले तारीफ है।

जिसके कारण योग्य व्यक्ति बिना भेदभाव के मेरिट के आधार पर नौकरी पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में रोडवेज की कंडक्टर भर्तियों में काफी धांधली हुई है। उनका चयन भी हुआ था पर इंटरव्यू में निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सीएम से केस वापस लेने की मांग
रानियां के गांव ढु़ढियांवाली, पतीराठावास, गिंदड, खाजाखेड़ा, नाईवाला, मम्मड खेड़ा, बाहियां गांव के लोगों ने सीएम विंडों पर शिकायत पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके ऊपर पुलिस की ओर से जो रोड जाम करने के झूठे केस बने हैं उनको रद किया जाएगा।

उन्होंने शिकायत में बताया कि गांव ढुढियांवाली से पिछले साल अप्रैल में एक पंचायती भैंसा चोरी हो गया था। इसके लिए उन्होंने जीवननगर चौकी, थाना रानियां, डीएसपी और एसपी से मामले की जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न करने से रोड जाम लगाना पड़ा जिसमें छह गांव की पंचायतों का सहयोग था।

डीएसपी विरेंद्र सिंह ने यह आश्वासन देकर जाम खुलवाया था कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

लेकिन पुलिस ने उल्टा उन 21 लोगों पर ही केस बना दिया जबकि रोड जाम में करीब 500 व्यक्ति थे और छह गांवों की पंचायतों का सहयोग था।

अत: सीएम से गुजारिश है कि मामले में रद किया जाए और भैंसा चोरी के आरोपियों को पकड़वाने के लिए निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed