फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Saini in Sant Kabir Das Jayanti in Sirsa Salary of sanitation workers increased in Haryana

संत कबीर दास जयंती: सीएम सैनी ने सफाई कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, वेतन में होगी इतने रुपये की बढ़ोतरी

Wed, 11 Jun 2025 03:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 03:50 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम सैनी ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है। संत कबीर दास जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। डिलेट में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
CM Saini in Sant Kabir Das Jayanti in Sirsa Salary of sanitation workers increased in Haryana
संत कबीर दास जयंती समारोह में सीएम सैनी और अन्य भाजपा के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा की अनाज मंडी में संत कबीर दास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने की। संत कबीर जयंती पर  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले को बड़ी सौगातें दीं। प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को भी खुश करने का काम किया। उन्होंने जिले के नशा मुक्ति अभियान को मजबूत बनाते हुए नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में विशेष रूप से 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाने की घोषणा की। लंबे समय से आधुनिक तकनीक पर आधारित नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाने की सरकार से मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन


स्थापित होगा 20 बेड का नशा मुक्ति केंद्र

वहीं, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजस्थान के साथ लगते ऐलनाबाद क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में  20 बेड का नशा मुक्ति केंद्र स्थापित होगा। डबवाली में स्थित नशा मुक्ति केंद्र को  10 बेड से उन्होंने 30 बेड का करने की घोषणा की। ताकि नशे को लेकर व्यापक स्तर पर उपचार हो सके। वहीं, उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सौगात देते हुए घोषणा की कि सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। 

विज्ञापन

डीएससी समाज के लिए 31 लाख रुपये देने का एलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने संकल्प पत्र को पूरा करेंगे। डीएससी समाज का विकास जरूरी है। इसके लिए उन्होंने  31 लाख रुपये देने का एलान किया। इससे समाज के लोगों ने खुशी जताई। मंच की अध्यक्षता कर रही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व गदा भेंट की। समाज के मौजिज लोगों ने  मुख्यमंत्री से संत कबीर दास भवन के लिए 5 एकड़ जमीन देने और 25 करोड़ रुपये देने की मांग की। वहीं पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से सिरसा के लिए आईआईटी की मांग की। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में डीएससी समाज का अहम योगदान रहा है। उनकी भागीदारी से भाजपा की सरकार चल रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संत कबीर ने समाज को सही दिशा देने का काम किया । समाज को उन्होंने शिक्षा दी और आज हम सब उनकी शिक्षा का पालन कर रहे हैं। उन्होंने पाखंड को खत्म करने का काम किया और आज हम सब खुद को उनका वंशज मानते हैं। सभी संतों की जयंती सरकार खुद मनाने का काम कर रही है। 


ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल,स्वामी स्वदेश कबीर, विधायक कपूर वाल्मीकि, रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, देवेंद्र बबली, दुड़ाराम भी मौजूद थे। 



ये भी पढ़ें: Haryana: 'केंद्र का दो करोड़ रोजगार का वादा खोखला, हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर', भाजपा पर बरसीं सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed