फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Manohar Lal will sleep only after 2024: Anurag Dhanda

2024 के बाद सीएम मनोहर लाल तान के ही सोएंगे : अनुराग ढांडा

Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal will sleep only after 2024: Anurag Dhanda
पत्रकाराें को संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने मंगलवार को कालांवाली और आसपास क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। इससे पूर्व उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 12 जिलों और 4-5 लाख एकड़ फसल बाढ़ की चपेट में आई है। इसको 100 फीसदी नुकसान समझते हुए सरकार को 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि जारी करनी चाहिए। यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने अभी तक किसी भी मुआवजे का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेतों में जा कर देखें तो पता चले फसल कैसे उगती है। मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ दिनों बाद पानी उतर जाएगा, दोबारा फसल लगा लेंगे। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, 2024 के बाद सीएम मनोहर लाल तान के ही सोएंगे। उन्होंने स्थानीय सांसद सुनीता दुग्गल पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सिर्फ अपने कार्यक्रमों से मतलब है, लोगों के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं। सांसद ने बिना किसी तर्क के बाढ़ के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहरा दिया, जबकि हमने दिल्ली की बाढ़ के सुबूत पेश किए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सहारनपुर की तरफ पानी न छोड़ कर दिल्ली को डूबोने की साजिश रची। इस कारण प्रदेश के सोनीपत, पानीपत, करनाल से लेकर यमुनानगर तक आठ जगहों पर तटबंध टूटे। इस मौके पर प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष मनीष यादव, कुलदीप भांभू, डॉ. अनिल रंगा, कुलदीप गदराना, हैप्पी, करण सिंह धनखड़, गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



कुमारी सैलजा के सपनों में आती है आप
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा पर बोलते हुए अनुराग ढाडा ने कहा कि उनको सपने में भी आम आदमी पार्टी नजर आती है। वे आम आदमी की चिंता करना छोड़कर पहले अपनी पार्टी के अंदर के संकट सुलझाए। ढाडा ने कहा कि कम से कम ये तो तय कीजिए कि चुनाव कहां से लड़ोगे। अगर तय हो जाए तो ये भी सुनिश्चित कीजिए कि कांग्रेस का दूसरा गुट वहां से टिकट लेने देगा या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा कांग्रेस को गुटबाजी की लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभय चौटाला को आप ने जिला परिषद चुनाव में जगह दिखा दी : ढांडा
अभय चौटाला पर बोलते हुए ढाडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनको जिला परिषद चुनाव में सही जगहदिखा दी है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उनको उनके गढ़ में भी हराएगी। उन्होंने कहा अभय चौटाला बोलते हैं कि सीएम उम्मीदवार को उचाना से लड़वाएंगे। ओपी चौटाला तो जेल काट के आए हैं, चुनाव लड़ नहीं सकते। ऐलनाबाद में हार देखकर कहीं वे खुद उचाना का रुख तो नहीं कर रहे। वे स्पष्ट करें कि उनकी पार्टी में कौन सीएम कैंडिडेट बचा है। आप नेता ने कहा कि अभय चौटाला की पैदल यात्रा एक पॉलिटिकल ड्रामा थी। उसमें लोग तो जुटें नहीं, लेकिन उनकी सरकार के समय की लूटपाट, आतंक, भ्रष्टाचार और दादागिरी का पश्चताप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed