फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM had given the target of catching animals by 29, officials could not start the campaign.

Sirsa News: सीएम ने दिया था 29 तक पशु पकड़ने का लक्ष्य, अभियान ही शुरू नहीं करवा पाए अधिकारी

Wed, 28 Feb 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM had given the target of catching animals by 29, officials could not start the campaign.
शहर में स्कूटी सवार के सामने आया बेसहारा पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सीएम के आदेश पर प्रदेश में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए 29 फरवरी तक अभियान चलाया जाना है, लेकिन सिरसा जिले में यह अभियान अब तक शुरू नहीं हुआ है। हालात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों और पशुपालन विभाग के आपसी तालमेल की कमी के कारण गोशालाओं में भेजने वाले पशुओं की सूची तक बन नहीं पाई। वीरवार को अभियान का अंतिम दिन है और नगर परिषद अधिकारियों ने अभियान शुरू करने को लेकर 29 फरवरी को ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों और गोशालाओं की बैठक बुलाई है। ऐसे में सीएम के आदेश भी अधिकारियों के सामने हवा-हवाई हो गए।
मुख्यमंत्री से लेकर शहरी निकायमंत्री के आदेशों के बावजूद पशु पकड़ो अभियान को लेकर अधिकारी लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। दो माह पहले आखिरी बार नगर परिषद की ओर से पशु पकड़ो अभियान चलाया गया था। तीन दिन चले इस अभियान में दो सौ पशु पकड़े गए थे। इसके बाद गोशालाओं और नंदीशालाओं के पशु नहीं लेने पर अभियान को बंद कर दिया गया। इसके बाद से अभियान बंद पड़ा है। जबकि पशु पकड़ने के लिए ठेकेदार तैयार है।
विज्ञापन


बॉक्स
पशु मेले में हो गए व्यस्त
पशु पालन विभाग के अधिकारी महेंद्रगढ़ के जांट पाली में होने वाले पशु मेले की तैयारियों में जुटे हुए थे। जिले से कई बेहतर नस्ल के पशुओं को लेकर पशु पालन विभाग के अधिकारी पशुपालकों के साथ मेले में पहुंचे हैं। इसके साथ ही पशुपालकों को मेले में जाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है। इसी कार्य में व्यस्त होने के कारण पशु पालन विभाग के अधिकारी किस गोशाला में पशुओं की कितनी मांग है, उसकी सूची उपलब्ध करवाने में ढिलाई बरत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
बेसहारा पशुओं को लेकर वीरवार यानी 29 फरवरी को पशु पालन विभाग और गोशाला संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी। उच्चाधिकारी इनकी बैठक लेंगे। इसके बाद ही अभियान को शुरू किया जाएगा। हमारी ओर से अभियान को लेकर पूरी तैयार की जा चुकी है। पशुपालन विभाग सूची उपलब्ध करवा दें। हम अपना अभियान शुरू कर देंगे। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी।



कोट्स
बेसहारा पशुओं को पकड़ने में कोई परेशानी नहीं है। एक माह में सभी पशु पकड़कर गोशालाओं में पहुंचा दिए जाएंगे। हमें बस गोशालाओं की सूची दे दे, जहां पर पशु पहुंचाने है। - कुलदीप सिंह, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed