{"_id":"6873f88b741a33b3dd0053db","slug":"cm-flying-team-caught-shopkeeper-doing-black-marketing-of-fertilizer-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140810-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम फ्लाइंग टीम ने दुकानदार को खाद की कालाबाजारी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम फ्लाइंग टीम ने दुकानदार को खाद की कालाबाजारी करते पकड़ा
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम कार्रवाई करते हुए।
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ सिरसा के ई-ब्लॉक की दुकान नंबर 41 पर रविवार को कार्रवाई की। दुकान में ग्राहक भेजकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, सीआईडी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 10 कट्टे यूरिया महंगे दामों पर बेचते हुए फर्म के संचालक को पैसों सहित मौके पर ही काबू कर लिया।
इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मैं. सोहन लाल विनोद कुमार फर्म के संचालक के खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से भी मामले की जांच शुरू कर दी गई। सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारी दस्तावेज की पूर्ण जांच करने के बाद फर्म के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेंगे।
कृषि विभाग के अधिकारियों की रिकॉर्ड जांच में फर्म के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फर्म का पेस्टीसाइड के सैंपल फैल होने पर पहले ही पेस्टीसाइड लाइसेंस कैंसिल किया जा चुका है और मामला केस कोर्ट में विचाराधीन है। अब खाद बेचने के लाइसेंस पर दुकानदार कालाबाजारी करते हुए पाया गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. सुखदेव कंबोज ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और स्टॉक से लेकर अन्य दस्तावेज जांचें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कृषि विभाग ने सारा रिकॉर्ड और लाइसेंस आदि मांगा है। सोमवार को पूरी तरह से ठोस कार्रवाई इस मामले में की जाएगी। इस फर्म के लाइसेंस को भी कैंसिल किया जाएगा।
इस प्रकार हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, डयूटी मजिस्ट्रेट बीएंडआर सिरसा एसडीओ परमजीत सिंह, सीआईडी दिनेश कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी के ई ब्लॉक की दुकान बूथ नंबर 41 की शिकायत प्राप्त हुई थी। यह दुकान मैं. सोहन लाल विनोद कुमार के नाम पर और संचालक प्रमोद ग्रोवर है। दुकान में निर्धारित दामों से महंगे दामों पर खाद बेची जा रही है। इसके बाद टीम तैयार की गई। ग्राहक के तौर पर एमसी कॉलोनी निवासी गुरपिंदर सिंह को सीरियल नंबर के नोट देकर प्रमोद ग्रोवर से खाद खरीदने को भेजा गया। गुरपिंदर ने ग्रोवर से 10 बैग यूरिया खरीदी। प्रति बैग प्रमोद ग्रोवर ने उससे 320 रुपये लिए, जबकि सरकारी रेट यूरिया का प्रति बैग 266.50 है। यूरिया खरीदने के बाद गुरपिंदर को गोदाम से ऑटो रिक्शा में खाद रखवाई गई। इसके बाद इशारा मिलने पर टीम ने छापा मारा और नोटों सहित दुकान संचालक को पकड़ लिया।
कृषि अधिकारी ने खंगाला गोदाम
सीएम फ्लाइंग की टीम ने कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज की जांच में दुकान व गोदाम के अंदर 1,411 विभिन्न उत्पाद मिले हैं। इन उत्पादों के सोमवार को टीम सैंपल लेगी। मौजूदा समय में उत्पादों को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं, गोदाम के अंदर डीएपी के 49 बैग और टीएसपी के 42 बैग भी प्राप्त हुए हैं। इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है। सोमवार को फर्म मालिक अपना सारा रिकॉर्ड प्रस्तुत करेगा। कालाबाजारी के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित है। रिकॉर्ड जांच कर विभागीय अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। सभी उत्पादों के सैंपल भरे जाएंगे।
- डॉ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक , कृषि विभाग