फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cm Flying Squad raids private lab, irregularities found

Sirsa News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने निजी लैब पर की छापा कार्रवाई, मिलीं अनियमितताएं

Tue, 07 Feb 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cm Flying Squad raids private lab, irregularities found
निजी लैब में दस्तावेजों की जांच करते सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
सिरसा। शहर के सांगवान चौक स्थित एक निजी लैब पर उड़नदस्ता टीम और स्वास्थ्य विभाग ने छापा कार्रवाई की। टीम लैब की स्थिति व दस्तावेजों की जांच की। लैब का डॉक्टर के साथ एंग्रीमेंट व रजिस्ट्रेशन ही नहीं मिला। इसके बाद टीम ने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर के समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक चंद्रभान, सहायक उपनिरीक्षक रामफल व स्वास्थ्य विभाग के एएसएमओ डॉ. सोनल सिंगला, एमओ डॉ. पंकज कुमार की टीम ने ग्लोबल पैथोलॉजी लैब पर छापा कार्रवाई कर दी। टीम ने लैब में होने वाले सैंपल, जांच रिपोर्ट सहित उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान लैब का रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की नियुक्ति भी नहीं पाई गई। पहले जिस डॉक्टर के साथ लैब एग्रीमेंट हुआ था, वह भी खत्म हो चुका था। दमकल की ओर से एनओसी भी नहीं ली गई। टीम को लैब में कई तरह की अनियमितता पाई गई। इसकी रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed