{"_id":"67405118d10eb3aa7100ea38","slug":"cm-flying-raids-in-rania-nagar-palika-of-sirsa-scrutinizes-documents-of-development-works-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रानियां नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा, विकास कार्यों के दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: रानियां नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा, विकास कार्यों के दस्तावेज खंगाले
Fri, 22 Nov 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:08 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार टीम जहां शिकायतों के अनुसार गलियों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रही है। वहीं, सफाई शाखा और लाइट ब्रांच के दस्तावेज भी खंगालेगी। टीम के अधिकारियों के अनुसार एक दिन में सभी दस्तावेजों की जांच कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के रानियां नगर पालिका में सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें मुख्यमंत्री को की जा रही थी। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका पर छापामार कार्रवाई की। सुबह 9 बजे ही नगर पालिका में टीम पहुंच गई। सबसे पहले सभी की हाजिरी की जांच की। उसके बाद शहर के विकास कार्यों के दस्तावेज पेश करने मंगवाए। टीम के पहुंचे से नगर पालिका में हड़कंप मच गया और अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में दस्तावेज खंगालते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार टीम जहां शिकायतों के अनुसार गलियों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रही है। वहीं, सफाई शाखा और लाइट ब्रांच के दस्तावेज भी खंगालेगी। टीम के अधिकारियों के अनुसार एक दिन में सभी दस्तावेजों की जांच कर पाना संभव नहीं है। इसको आगे बढ़ाने जा सकता है।
विज्ञापन