{"_id":"655efb1b13bc109bfe07e483","slug":"cm-flying-raid-in-sirsa-action-taken-against-shopkeeper-for-using-domestic-gas-cylinder-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड: घरेलू गैंस सिलेंडर का प्रयोग करने पर दुकानदार पर की कार्रवाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड: घरेलू गैंस सिलेंडर का प्रयोग करने पर दुकानदार पर की कार्रवाई, केस दर्ज
Thu, 23 Nov 2023 12:41 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:41 PM IST
सार
कीर्ति नगर में बुधवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने ऑटो मार्केट में शिव कार गैस पर छापामार कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि हरिश कुमार पुत्र स्व. बनवारी लाल निवासी खन्ना कॉलोनी सिरसा में अवैध रूप से घरेलू गैस का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार देर शाम को ऑटो मार्केट में घरेलू गैंस सिलेंडर का कमर्शियल प्रयोग करने की सूचना के आधार पर शिव कार गैस पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकान से टीम को छह खाली घरेलू सिलेंडर व पांच भरे हुए सिलेंडर भरे बरामद हुए। इस दौरान कार में घरेलू गैंस भरते हुए मौके पर दुकानदार को टीम ने पकड़ा। टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत दुकान मालिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
कीर्ति नगर में बुधवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने ऑटो मार्केट में शिव कार गैस पर छापामार कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि हरिश कुमार पुत्र स्व. बनवारी लाल निवासी खन्ना कॉलोनी सिरसा में अवैध रूप से घरेलू गैस का प्रयोग कर रहा है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार व उप निरीक्षण आनंद शर्मा की अगुवाई में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान शिव कार गैस से छह खाली घरेलू सिलेंडर व पांच भरे हुए सिलेंडर दुकान से बरामद किए गए है। इसके अतिरिक्त मौके पर हरिश कुमार मोटर के माध्यम से घरेलू सिलेंडर से एक स्लेटी रंग की कार में गैस भर रहा था। दुकानदार टीम को कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने हरिश कुमार व कार में घरेलू गैंस भरवाने वाले व्यक्ति दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन