{"_id":"645003511aae212f3e0de798","slug":"cm-antyodaya-parivar-utthan-fair-will-be-held-in-the-district-from-may-4-to-june-2-sirsa-news-c-21-1-121220-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 4 मई से 2 जून तक लगेंगे सीएम अंत्योदय परिवार उत्थान मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 4 मई से 2 जून तक लगेंगे सीएम अंत्योदय परिवार उत्थान मेले
Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय मेले को लेकर बैठक करते अधिकारी। विज्ञप्तिअंत्योदय मेले को लेकर बैठक करते अधिकारी। विज्
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में 4 मई से 2 जून तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (फेज-4) के तहत मेले लगाए जाएंगे। इनकी तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हर मेले में 5-5 काउंसिलिंग डेस्क बनाए जाएंगे। इन डेस्क पर आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को विभागों की योजनाओं को जानकारी दी जाएगी तथा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मेलों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर गरीब लोगों की आय में वृद्धि करना है। इस मौके पर एसीयूटी यश जालुका, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी तानिया आदक, एलडीएम संजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बतरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
19 विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ
इन मेलों में डीआरडीए, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, डेयरी विकास कॉ-आपरेटिव फैडरेशन लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, सीएससी, रोजगार विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा महिला विकास निगम, मत्स्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, बागवानी विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, एग्रो इंडस्ट्रीज, बाल कल्याण परिषद, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम व हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों के अधिकारियों की ड्यू लगाई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का शेड्यूल
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि खंड बड़ागुढा क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 4 से 6 मई तक बीडीपीओ कार्यालय में, खंड ऐलनाबाद व नगर पालिका ऐलनाबाद क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 8 मई से 10 मई तक बीडीपीओ कार्यालय ऐलनाबाद में, कालांवाली नगर पालिका क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 11 मई को एमसी कार्यालय कालांवाली में, खंड ओढां क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 12 व 13 मई को कम्यूनिटी सेंटर सिरसा रोड ओढां में, खंड रानियां व नगर पालिका रानियां क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 15 से 18 मई तक बीडीपीओ कार्यालय रानियां में, सिरसा नगर परिषद क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 19 व 20 मई को श्री दलबीर सिंह स्टेडियम डबवाली रोड सिरसा में, खंड नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 23 व 24 मई को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में, खंड सिरसा क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 25 से 27 मई तक श्री दलबीर सिंह स्टेडियम सिरसा में तथा खंड डबवाली व नगर परिषद डबवाली क्षेत्र के लाभपात्रों के लिए 29 मई से 2 जून तक स्टेडियम सिरसा रोड डबवाली में कैंप लगाए जाएंगे।
योजनाओं के लाभ के लिए चयनित करीब 7500 लाभपात्रों की काउंसिलिंग की
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी तानिया आदक ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना तहत आयोजित होने वाले मेलों में चयनित सभी 7500 लाभपात्रों को 19 विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी खंडों व शहरी क्षेत्र के सभी लाभपात्रों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग की गई है। मेलों के दौरान भी काउंसिलिंग के लिए अलग से डेस्क लगाए जाएंगे।