{"_id":"67bf58c780135da0e4089c8c","slug":"clouds-covered-the-sky-in-the-afternoon-the-winds-increased-the-coolness-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133949-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दोपहर बाद छाए बादल, हवाओं ने बढ़ा दी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दोपहर बाद छाए बादल, हवाओं ने बढ़ा दी ठंडक
Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में रानियां रोड पर आसमान में छाए बादल।
सिरसा। जिले में दोपहर बाद बादल छाने से मौसम बदल गया। दिन में कई बार ऐसा लगा जैसे बारिश होगी लेकिन नहीं हुई। वहीं हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कभी अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार चला जाता है तो कभी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री हो जाता है। ऐसे में खानपान में थोड़ी सी लापरवाही भी आमजन के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। बुजुर्ग और बच्चे इस मौसम में ज्यादा बीमार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम , बुखार और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद से ही बादल छाने से मौसम में ठंडक बनी रही। दिन में कई बार बारिश के आसार बने। लेकिन बारिश नहीं हुई। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में दिन और रात के तापमान में 7 डिग्री के करीब अंतर आ रहा है। जिसके कारण यह मौसम आमजन को बीमार भी कर रहा है। चिकित्सकों के अनुसार नागरिक अस्पताल में पहले के मुकाबले खांसी, जुकाम और बुखार और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शिशु बाल रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन 50 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल बुखार के आ रहे हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के बच्चा वार्ड में 20 के करीब मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं।
तापमान में आ रहा अंतर
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 फरवरी
21.4
7.4
22 फरवरी
23.8
10
23 फरवरी
25.2
9
24 फरवरी
26
9
25 फरवरी
25.5
12
26 फरवरी
27.2
17.4
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन शिशु बाल रोग विभाग में 100 के करीब ओपीडी हो रही हैं। जिसमें 50 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के आ रहे हैं। मरीजों में अधिकतर बीमार होने का कारण मौसम में बदलाव है। आमजन को इस मौसम में खाने पीने की चीजों का भी परहेज करना चाहिए। -डॉ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।