फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Close contest on all five assembly seats, police increased security at critical booths

Sirsa News: पांचों विधानसभा सीटों पर कांटे का मुकाबला, पुलिस ने बढ़ाई क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा

Fri, 04 Oct 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Close contest on all five assembly seats, police increased security at critical booths
बाजार में व्यापारियों से मिलकर दुकान से बाहर निकलते हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा।
सिरसा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला दिख रहा है। कालांवाली में भले ही परिस्थितियां थोड़ी अलग नजर आ रहीं हैं, लेकिन ऐलनाबाद, रानियां, सिरसा और डबवाली में इनेलो, कांग्रेस, जजपा और निर्दलीय के बीच कांटे का मुकाबला है। सभी विधानसभा सीटों पर एक-एक वोट के लिए मुकाबला दिखेगा। इसलिए 280 क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में इनेलो के अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही कद्दावर नेता हैं और हर कीमत पर चुनाव जीतना चाहेंगे। वहीं, जाट बेल्ट में आपसी विवाद की आशंका ज्यादा बन जाती है। उधर, डबवाली में जजपा, इनेलो और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। तीनों ही प्रत्याशी चौटाला परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिए किसी भी बूथ पर छोटी सी गड़बड़ी की आशंका बड़ा विवाद पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

रानियां में भी निर्दलीय चौधरी रणजीत सिंह का पोते और इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के साथ कड़ा मुकाबला है। चौधरी रणजीत सिंह अपना गढ़ बचाने की कवायद में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने जजपा का समर्थन लिया है। जीत के लिए रणजीत सिंह का इनेलो के साथ कड़ा मुकाबला है। ऐसे में हर बूथ और हर वोट दोनों के लिए अहमियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट सीट सिरसा सोशल मीडिया पर पहले दिन से चर्चाओं में है। कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया अपने स्वभाव के कारण पहले से विवादों में बने रहते हैं। वहीं, हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा भी हर राजनीतिक चाल में माहिर हैं। जहां हलोपा अपना गढ़ बचाने में जुटी है। वहीं, 15 साल बाद गोकुल सेतिया अपने नाना की विरासत को साधने की जुगत में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। इसलिए मतदान के दिन सिरसा प्रशासन को सतर्क रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed