फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clerks demonstrated in front of the residence of Deputy Chief Minister and Electricity Minister

सिरसा: क्लर्कों ने उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास के समक्ष किया प्रदर्शन

Sun, 12 Feb 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Clerks demonstrated in front of the residence of Deputy Chief Minister and Electricity Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकारी कार्यालय में लगे क्लर्कों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पे-ग्रेड 35400 रुपये करने के मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने मंत्रियों के निजी सचिव को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कर्मचारियों के साथ फोन पर बातचीत करके उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कर्मचारी लौट गए।
कर्मचारी क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के बैनर तले रविवार को जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में लगे क्लर्क लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने यहां पर काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज क्लर्क पद पर लगे कर्मचारियों को नाम मात्र ही वेतन मिल पा रहा है, जबकि उनके साथ लगे अन्य कर्मचारियों का सरकार ने समय समय पर वेतन बढ़ाया है। लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी वह कई बार वेतन बढ़ाने की मांग रख चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पुलिस बल रहा तैनात, निजी सचिव को सौंपा मांग पत्र
कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया। कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद सभी कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री आवास पर पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों ने बिजली मंत्री के निजी सचिव जगसीर सिंह को मांग पत्र सौंपा। निजी सचिव ने कर्मचारियों की बिजली मंत्री रणजीत सिंह से फोन पर बातचीत की। बिजली मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed