{"_id":"64a70662dd793cb393063792","slug":"clerical-strike-continues-700-registry-500-license-and-700-rc-files-stuck-in-two-days-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2366-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लिपिकीय वर्ग की हड़ताल जारी, दो दिन में 700 रजिस्ट्री, 500 लाइसेंस और 700 आरसी की फाइलेंं अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लिपिकीय वर्ग की हड़ताल जारी, दो दिन में 700 रजिस्ट्री, 500 लाइसेंस और 700 आरसी की फाइलेंं अटकीं
Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जिलेभर के क्लर्क हड़ताल पर रहे। इसके कारण जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहे। कई कार्यालयों में अधिकारियों की ओर से व्यवस्था की गई है तो कई कार्यालयों में ताले लगे रहे है। दो दिन में जिले में करीब 700 रजिस्टि्यां, 500 ड्राइविंग लाइसेंस, 700 आरसी सहित अन्य कई तरह के काम प्रभावित रहे हैं।
जिलेभर के क्लर्कों ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। इसकी अध्यक्षता क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान गौरव बजाज ने की। सुबह से ही कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सरकारी कार्यालयों में फाइल जमा करवाने आए लोगों को परेशान होकर लौटना पड़ा। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, ई दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी सहित अन्य सभी प्रकार के कार्य प्रभावित रहे। ई-दिशा केंद्र में कच्चे कर्मचारियों अन्य योजना के तहत कर्मचारियों को काम पर लगाया गया, लेकिन क्लर्कों के साइन सहित अन्य प्रक्रिया न होने के कारण काम अटक गए। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने के बाद लौटना पड़ा। धरनारत्त कर्मचारियों का कहना है जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और 35400 रुपये न्यूनतम वेतन लागू नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
दो दिनों में यह काम हुए प्रभावित
कार्य, संख्या
रजिस्ट्री, 700
ड्राइविंग लाइसेंस, 500
आरसी, 700
इनकम सेट्रिफिकेट, 800
रिवेन्यू रिकवरी, डेढ़ लाख
कोर्ट केस की रिकवरी, 70 हजार
हाउस टैक्स और डिवेलपमेंट चार्ज, 12 लाख
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करवाने के लिए लोग काट रहे चक्कर
जिले में करीब 550 क्लर्क सरकारी कार्यालयों में कार्य करते है। इनमें से 530 क्लर्क हड़ताल पर हैं। कई क्लर्क पहले ही छुट्टी व कुछ क्लर्क काम कर रहे है। नगर परिषद कार्यालय के 16 क्लर्क हड़ताल पर हैं। कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए हर रोज 50 के करीब शिकायतें आती है। दो दिन से काम न हो पाने के कारण 100 से अधिक प्रॉपर्टी धारकों की शिकायतों संबंधित फाइल जमा नहीं हो पाई है। कई प्रॉपर्टी धारक इसके जानकारी लेने के लिए नगर परिषद में पहुंच रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन की ओर से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को काम पर लगाया गया है, जोकि अपने स्तर पर कार्य को कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिनभर खाली बैठने को मजबूर है अन्य कर्मचारी
सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के पास से जाने वाली हर प्रकार की फाइल की क्लर्क की तरफ से जांच करने व उसे ऑनलाइन करने के बाद ही आगे बढ़ाई जाती है। क्लर्क की ओर से ही अधिकारियों के आदेश के बाद उनकी फाइल को आगे बढ़ाया जाता है। अब क्लर्कों की हड़ताल से स्थिति खराब हो रही है। क्लर्काें के बिना कोई भी काम कार्यालयों में सिरे नहीं चढ़ पा रहा है।