फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clerical employees took out a foot march, after not finding any leader in the BJP office, pasted a copy of the memorandum on the gate and returned to the protest site.

Sirsa News: लिपिकीय कर्मचरियों ने निकाला पैदल मार्च, भाजपा कार्यालय में कोई नेता न मिलने पर गेट पर ज्ञापन की कॉपी चस्पा कर धरनास्थल पर लौटे

Tue, 23 Jul 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Clerical employees took out a foot march, after not finding any leader in the BJP office, pasted a copy of the memorandum on the gate and returned to the protest site.
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के कर्मचारी भाजपा कार्यालय के गेट पर ज्ञापन चस्पा करते हुए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर लिपिकीय कर्मचारियों ने सोमवार पैदल मार्च निकाला। कर्मचारी भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसपर कर्मचारी कार्यालय के गेट पर ही ज्ञापन की कॉपी चस्पा कर धरनास्थल पर आ गए।

जिला प्रधान साहिल बागड़ी ने बताया कि लिपिकीय कर्मचारियों की यात्रा रविवार की सुबह कुरुक्षेत्र पहुंच चुकी थी। कर्मचारी जब ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने लगे, तभी पुलिस प्रशासन नाकाबंदी कर दी। राज्य महासचिव सतीश कुमार ढाका ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारियों के जत्थे को बर्बरतापूर्ण और जबरदस्ती करके वहीं रोक दिया। सभी लिपिकीय कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चार अलग-अलग बसों में भरकर अलग-अलग पुलिस थानों और चौकियां में लगभग तीन घंटे तक रखा। यह सरकार के तानाशाही रवैये का परिचय है। सरकार हमारी मांग और आवाज को दबाना चाहती है, परंतु लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर अडिग है। सभी कर्मचारी 28 जुलाई को पंचकूला कूच करेंगे। इस मौके पर कपिल शर्मा, गौरव बजाज, राज सिंह, पंकज शर्मा, अमृतपाल, हरबंस लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed