{"_id":"68ffb2f0c49fcac54405d95b","slug":"cleanliness-will-now-flow-in-the-toilets-of-the-civil-hospital-with-an-improvement-costing-2095-lakh-sirsa-news-c-128-1-slko1008-146578-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल के शौचालयों में अब बहेगी स्वच्छता की बयार, 20.95 लाख की लागत से सुधरेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल के शौचालयों में अब बहेगी स्वच्छता की बयार, 20.95 लाख की लागत से सुधरेगी सूरत
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल सिरसा में मरीजों और उनके परिजनों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। लंबे समय से बदहाल पड़े सुलभ शौचालयों की मरम्मत और आधुनिकीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 20 लाख 95 हजार 454 रुपये का बजट निर्धारित किया है।
अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर तथा क्षय रोग (टीबी) कार्यालय के सामने बने सुलभ शौचालयों की स्थिति पिछले लंबे समय से खराब बनी हुई थी। फर्श के टूटे टाइलें, दीवारों पर सीलन, खराब फ्लश सिस्टम और गंदगी के कारण मरीजों और आगंतुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान यहां पानी भरने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या और भी बढ़ जाती थी।
मरीजों और परिजनों की लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएंडआर विभाग को मरम्मत कार्य का जिम्मा सौंपा है, जो शीघ्र शुरू होने की संभावना है। मरम्मत कार्य के तहत नई टाइलें, फ्लश सिस्टम, वेंटिलेशन, एलईडी लाइट्स और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। शौचालय में नहाने की सुविधा और बाहरी हिस्से की पेंटिंग का कार्य भी शामिल रहेगा, जिससे मरीजों को स्वच्छ और आरामदायक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। उनके लिए स्वच्छ शौचालय एक आवश्यक सुविधा है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शौचालय को आधुनिक स्वरूप में मरीजों के लिए खोला जाएगा। साथ ही नियमित सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। - डॉ. आरके दहिया, एसएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।